एक्सप्लोरर

दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, बारिश को लेकर आया ये अपडेट

Delhi Weather News: दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने गरज के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार (4 जून) को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 5.4 डिग्री कम है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार है.

आईएमडी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत रहा.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने बुधवार को शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें गरज के साथ बूंदाबांदी और बिजली चमकने व तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई. मौसम विभाग ने गुरुवार (5 जून) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 187 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में था.

एक्यूआई का श्रेणी 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

राज्य में वायु गुणवत्ता 'मध्यम’ श्रेणी में- CPCB
प्रदूषण के मोर्चे पर मंगलवार (3 जून) को कुछ राहत भरी तस्वीर सामने आई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 143 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. यह स्तर उन लोगों के लिए चिंता का विषय नहीं है, जो अस्थमा या अन्य श्वसन रोगों से ग्रस्त नहीं हैं.

वहीं, पिछले 24 घंटों में राजधानी के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि आज होने वाली बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ प्रदूषण स्तर में भी कुछ गिरावट आ सकती है.

आने वाले दिनों में भी लोगों को छाता और हल्की जैकेट साथ रखने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि अचानक मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रोहिणी में बिल्डिंग गिरी, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget