एक्सप्लोरर

Weather Update: तापमान में बढ़ोतरी ने बढ़ाई दिल्ली की गर्मी, कल तेज हवा थमने के आसार 

Delhi Weather News Today: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फरवरी के महीने में पिछले दो वर्षों में दर्ज यह सबसे अधिक तापमान था.

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली (Delhi Weather) में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में शहर में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं, अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक यानी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फरवरी के महीने में पिछले दो वर्ष में दर्ज यह सबसे अधिक तापमान था. मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बता दें कि बढ़ते तापमान ने दिल्लीवालों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है. फरवरी के शुरुआत में ही तापमान ने अपने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा. जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिकरात में भी तापमान में बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा आज दिन के समय में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.

9 और 10 फरवरी को तापमान बढ़ने के संकेत 

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 और 10 फरवरी को दिल्ली में हवा थमने के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. इसका असर 10 फरवरी के न्यूनतम पर पड़ सकता है. 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. जबकि 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा. इसके अलावा दोनों ही दिन आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Budget 2023: बहुमत होने पर भी MCD में पहला बजट पेश करने से चूक गई AAP, अब ये करेंगे बजट तैयार, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget