एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में मास्क पहन करें एंट्री, DMRC की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों को फिर से किया गया एक्टिवेट

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने फिर से मेट्रो में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. डीएमआरसी द्वारा नियुक्त टीमें बिना मास्क पहने लोगों का चालान काट रही हैं.

Delhi Metro News: कोरोना की चौथी लहर पूरे देश के साथ दिल्ली में भी पैर पसार रही है. कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, इसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने भी एक बार फिर मेट्रो में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है और बड़े पैमाने पर चेकिंग भी शुरू कर दिया है. डीएमआरसी द्वारा नियुक्त टीमें बिना मास्क पहने लोगों का चालान काट रही हैं. 

सीआईएसएफ सुनिश्चित कर रही मास्क पहने लोग 
दिल्ली मेट्रो ट्रेनों के अंदर और स्टेशन परिसरों में अनाउंसमेंट और सोशल मीडिया सहित अन्य दूसरे प्रचार माध्यमों के जरिए इस नियम के लागू होने की जानकारी दे रही है. जबकि मेट्रो स्टेशन में प्रवेश देते समय सीआईएसएफ के द्वारा मास्क पहने हुए लोगों के सुनिश्चित करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. 

उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक डीडीएमए (दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) ने 23 अप्रैल से दिल्ली के सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. साथ ही इसका उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद, उसी दिन से मेट्रो में भी इस नियम को दोबारा लागू कर दिया गया है.

फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों को एक्टिव किया गया 
यह नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली मेट्रो ऑपरेशन एंड मेंटनेंस एक्ट की धारा 59 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं. इसके लिए डीएमआरसी की फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों को फिर से एक्टिवेट कर दिया गया है. अभी दो-तीन टीमें ही इस काम में लगाई गई हैं, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है. पिछली लहर में इस काम के लिए 8 से 10 टीमें लगाई गई थीं.

डीएमआरसी ने बताया कि 23 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक मेट्रो में बिना मास्क पहने यात्रा कर रहे 204 यात्रियों के चालान काटे जा चुके हैं. जबकि 388 यात्रियों की काउंसिलिंग करके उन्हें समझाया गया कि आगे से वे मास्क पहनकर ही मेट्रो में प्रवेश करें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget