एक्सप्लोरर

'आतिशी समेत AAP नेता खो बैठे हैं मानसिक संतुलन', वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उनका कहना है कि आप नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

Virendra Sachdeva On Atishi: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से आप नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उनके अनुसार, नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित आप नेता रोज़ एक ही मुद्दे पर बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनकी हताशा को दर्शाता है.

आप पार्टी का कार्य सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना

सचदेवा ने आगे कहा कि चुनाव हारने के बाद से ही आप नेता महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये के वादे को लेकर बयानबाजी करते रहे. लेकिन जब दिल्ली सरकार ने बजट 2025-26 में इस योजना के लिए राशि आवंटित कर दी, तो आतिशी ने नया मुद्दा उठाते हुए बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पर सवाल खड़े किए. उन्होंने इसे आप की रणनीति का हिस्सा बताया, जिसका मकसद जनता का ध्यान भटकाना है.

आप पर भ्रष्टाचार को दबाने के गंभीर आरोप

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं कर पाई, तो इसका कारण दिल्ली सरकार की लापरवाही नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विभागीय ऑडिट नहीं करवाया, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई. सचदेवा ने आप पर भ्रष्टाचार को दबाने का गंभीर इल्ज़ाम लगाया.

अंत में सचदेवा ने दिल्ली की महिलाओं के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि महिलाएं बीजेपी की महिला समृद्धि योजना और सिलेंडर देने के वादे पर भरोसा करती हैं. उन्होंने दावा किया कि सभी नियमों के साथ वित्त वर्ष 2025-26 से ही महिलाओं को ये सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे दिल्ली की जनता का बीजेपी पर विश्वास और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें- अगर 31 मार्च तक संपत्ति कर नहीं भरते तो दिल्ली नगर निगम करेगा ये सख्त कार्रवाई

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget