एक्सप्लोरर

दिल्ली बीजेपी ने AAP के खिलाफ तैयार किया बड़ा प्लान, कहा- '...अब गुमराह नहीं होंगे'

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर वार किया है. उन्होंने ऐलान किया कि बीजेपी के कार्यकर्ता 'आप' के बिजली-पानी कटौती के झूठ का पर्दाफाश करेंगे.

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) और इसके नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा राजनीतिक रूप से बेरोजगार किए गए केजरीवाल फिर से झूठ और भ्रम फैलाने की पुरानी राजनीति पर लौट आए हैं, जैसा उन्होंने 2013 से पहले किया था. लेकिन अब उनका मुकाबला संगठन आधारित बीजेपी सरकार से है.

सचदेवा ने ऐलान किया कि बीजेपी कार्यकर्ता सोशल मीडिया, मीडिया और सड़क पर तीनों स्तरों पर “आप” के बिजली-पानी कटौती के झूठे प्रपंच का पर्दाफाश करेंगे.

गड्ढों को भरने में जुटी है सरकार- सचदेवा

सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार अभी केजरीवाल सरकार के छोड़े गए विकास और रखरखाव के गड्ढों को भरने में जुटी है. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही दिल्ली में विश्वस्तरीय विकास और रखरखाव देखने को मिलेगा. उन्होंने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा, “कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. 2013 में जिन प्रपंचों से आप सफल हुए थे, वे अब दिल्लीवासियों को गुमराह नहीं कर पाएंगे. 

दिल्ली का हर नागरिक उनकी असलियत जानता है- सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि जेल से लौटने के बाद केजरीवाल कई दबावों में हैं, जिसके चलते “आप” संयोजक का पद बचाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.

उन्होंने कहा, “10 साल तक केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाने वाले प्रपंच अब वे दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ आजमा रहे हैं. लेकिन दिल्ली का हर नागरिक उनकी असलियत जानता है. दिल्ली के किसी घर या दुकान में बिजली कटौती नहीं हो रही है.

दिल्ली BJP अध्यक्ष ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कितने भी भ्रम फैलाएं, सच्चाई यही है कि दिल्ली में बिजली-पानी की कोई किल्लत नहीं है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस झूठ का जवाब हर मंच पर दें, ताकि दिल्लीवासियों को हकीकत से रूबरू कराया जा सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget