एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग तेज, विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा घायल

Delhi BJP Protest: दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय के निकट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई पानी की बौछार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. पार्टी नेताओं ने बताया कि सचदेवा को कंधे पर चोट लगने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

‘बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार से भरोसा उठा’
वहीं 'आप' ने सचदेवा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. 'आप' ने एक बयान में कहा, ''अगर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता हुई है तो यह बेहद निंदनीय है लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि न केवल दिल्ली के नागरिकों का बल्कि पुलिस का भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर से पूरा भरोसा उठ गया है. 

बीजेपी ने फिर की केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
इससे पहले, ‘आप’ मुख्यालय की ओर मार्च से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के पास मुख्यमंत्री बने रहने का ‘कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं’ है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

इस प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. हर्षवर्धन ने कहा कि अब समय आ गया है कि केजरीवाल जांच पूरी होने तक इस्तीफा दें और जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करें. 

पानी की बौछार से सड़क पर गिरने से वीरेंद्र सचदेवा घायल 
वहीं प्रदर्शनकारी जब दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ‘आप’ मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की. जब प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की. सचदेवा पानी की तेज धार लगने से सड़क पर गिर पड़े.

पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं. राज्य मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी ओपी धनखड़ ने अस्पताल में सचदेवा से मुलाकात की. 

केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय का किया रुख
केजरीवाल ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है. भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा है कि वह उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपनी याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने के केजरीवाल के अनुरोध पर गौर करेंगे. उन्होंने केजरीवाल के वकील से एक ईमेल भेजने को कहा है. 

यह भी पढ़ें: राज कुमार आनंद ने इस्तीफा देने से ठीक पहले किया पोस्ट हटाया, शेयर किया था संजय सिंह का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
CJP को अमेरिकी दे रहे चंदा? अभिजीत दीपके ने मैरी मिलबेन के दावे पर बताया सच
CJP को अमेरिकी दे रहे चंदा? अभिजीत दीपके ने मैरी मिलबेन के दावे पर बताया सच
CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत पर कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, 'अशांति तो उन्होंने...'
CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत पर कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, 'अशांति तो उन्होंने...'
यूथ कांग्रेस का रेखा गुप्ता पर पलटवार, कहा- वो डर से इस तरह के बयान दे रहीं
यूथ कांग्रेस का रेखा गुप्ता पर पलटवार, कहा- वो डर से इस तरह के बयान दे रहीं

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget