एक्सप्लोरर

'दिल्ली में पहली बार ऐसा मौका आया', MCD मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर BJP का बड़ा दावा

MCD Mayor Election 2025: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि AAP का MCD चुनाव न लड़ने का फैसला कोई त्याग नहीं है.

Virendraa Sachdeva On MCD Elections: दिल्ली में जल्द ही बीजेपी का मेयर देखने को मिलेगा और शहर को ट्रिपल इंजन की सरकार का फायदा होगा. ये दावा है दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का, जिन्होंने 21 अप्रैल को नई दिल्ली में एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर किया. उनका कहना है कि इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) की रुकी हुई सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी और शहर का विकास पटरी पर लौटेगा.

'AAP का MCD चुनाव न लड़ने का फैसला कोई त्याग नहीं'

सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा, ''AAP का MCD चुनाव न लड़ने का फैसला कोई त्याग नहीं, बल्कि अपनी हार को पहले से मान लेना है.'' AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज और आतिशी के उस आरोप को भी उन्होंने खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बीजेपी MCD में पार्षदों की तोड़फोड़ करके सत्ता हथियाना चाहती है. सचदेवा ने इसे हास्यास्पद बताया और कहा कि ये AAP की अपनी नाकामियों को बीजेपी पर थोपने की कोशिश है.

'AAP की नाकामी से तंग आकर पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी'

उनका कहना है कि 2022 में AAP के टिकट पर जीते ज्यादातर पार्षद बड़े उम्मीदों के साथ आए थे और वो जनता के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन AAP नेतृत्व ने ढाई साल तक MCD का गठन ही पूरा नहीं होने दिया. नतीजा ये हुआ कि निगम के सारे काम - विकास, मेंटेनेंस और प्रशासन - सब ठप पड़ गए. सचदेवा के मुताबिक, जो पार्षद जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते थे, उन्होंने AAP की इस नाकामी से तंग आकर पार्टी छोड़ दी.

AAP नेतृत्व परेशान और हताश- सचदेवा

सचदेवा ने आगे कहा, ''दिल्ली में पहली बार ऐसा मौका आया है, जब सातों लोकसभा सांसदों के साथ केंद्र, विधानसभा और MCD में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है. उनका दावा है कि AAP का नेतृत्व इसी बात से परेशान और हताश है.

कुल मिलाकर, बीजेपी का कहना है कि दिल्ली अब उनके हाथ में आने वाली है और शहर की सारी परेशानियां जल्द दूर होंगी. अब देखना ये है कि सचदेवा के ये दावे हकीकत में कितने रंग लाते हैं!

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget