एक्सप्लोरर

विधानसभा में विकास की चर्चा में आप विधायक डाल रहे बाधा, BJP के वीरेंद्र सचदेवा ने लगाया आरोप

Delhi News: वीरेंद्र सचदेवा ने आगामी बजट को दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण बताया, जो राजधानी के विकास को बढ़ावा देगा. उन्होंने आप विधायकों पर विकास पर चर्चा में बाधा डालने का आरोप लगाया.

Virendra Sachdeva on AAP MLA: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगामी बजट को दिल्ली वासियों के लिए समर्पित बताते हुए कहा है कि यह बजट राजधानी को एक विकसित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. उन्होंने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में दिल्ली का विकास अवरुद्ध रहा है, जिसे अब पटरी पर लाना आवश्यक है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले 7-8 दिनों में योजनाएं बनाकर, बैठकें आयोजित कर कार्य प्रारंभ कर दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट आम जनता की राय लेने के बाद तैयार किया जाएगा, जिससे दिल्ली का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.

आप विधायकों पर बीजेपी का आरोप
वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों पर आरोप लगाया कि वे विधानसभा में विकास पर हो रही चर्चाओं में बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बीजेपी विधायकों को सदन से बार-बार बाहर निकाला गया, लेकिन विकास पर चर्चा नहीं हुई. अब जब दिल्ली के विकास के लिए चर्चा हो रही है, तो आप विधायक उसमें बाधा बन रहे हैं.

सचदेवा ने हाल ही में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में मोहल्ला क्लीनिकों में टॉयलेट, बिजली बैकअप, जांच टेबल और विकलांगों के लिए सुविधाओं की कमी पाई गई है.

इसके अलावा, अस्पतालों में आईसीयू, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन आपूर्ति, शवगृह सेवाएं और एंबुलेंस सेवाओं की कमी भी उजागर हुई है. सचदेवा ने कहा कि इन खामियों से स्पष्ट होता है कि 2015 से दिल्ली में लूट और घोटालों के लिए सरकार चलाई जा रही थी.

अरविंद केजरीवाल की पूर्व सरकार पर लगाए आरोप
उन्होंने आप सरकार के प्रमुख नेताओं, जैसे गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया पर भी सवाल उठाए. सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जहां भी हाथ डाला है, वहां लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है.

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने की है. सचदेवा ने उम्मीद जताई कि यह बजट सत्र दिल्ली के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा और सरकार आम जनता की राय लेकर एक ऐसा बजट पेश करेगी जो राजधानी के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Watch: घर में सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो, दीवार में छेद, 40 साल की महिला जिंदा जली

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget