एक्सप्लोरर

'वोट चोरी' के आरोपों के बीच दिल्ली BJP का पलटवार, वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि पिछले 20 सालों से कांग्रेस और AAP मिलकर फर्जी वोट बनवाने का खेल खेल रही हैं. इससे लोकतंत्र पर बुरा असर पड़ा है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम का उनकी पार्टी स्वागत करती है. उन्होंने ये भी कहा कि इस कार्यक्रम से दिल्ली की वोटर लिस्ट को सही करने में बड़ी मदद मिलेगी. सचदेवा ने आरोप लगाया, ''पिछले 20 सालों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर फर्जी वोट बनवाने का खेल खेल रही हैं. बार-बार लुभावने वादे कर लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा कर घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया. इससे लोकतंत्र पर बुरा असर पड़ा है.''

'एक ही पते पर 60 से 100 वोट तक बना दिए गए'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, ''2014 के बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में अचानक 13 लाख वोट बढ़ गए. इसी तरह 2019 के बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी 8 लाख से अधिक वोट बढ़े. जांच में यह सामने आया कि कई नकली वोटर बनाए गए, जिनमें ऐसे लोग भी थे जो दिल्ली के नागरिक ही नहीं थे.'' उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही पते पर 60 से 100 वोट तक बना दिए गए और फुटपाथ पर नकली घर नंबर डालकर वोटर आईडी बनाई गई.

BJP चाहती है कि वोटर लिस्ट सही हो- वीरेंद्र सचदेवा

सचदेवा ने कहा, ''बीजेपी ने इस पर चुनाव आयोग को 10 हजार पन्नों की शिकायत दी थी. बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जांच कर सबूत जुटाए और आयोग को सौंपे. बीजेपी हमेशा से चाहती है कि दिल्ली की वोटर लिस्ट सही हो और केवल असली मतदाताओं के नाम ही उसमें हों.

'2002 की वोटर लिस्ट को आधार बनाया'

उन्होंने ये भी बताया, ''अब चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया के लिए 2002 की वोटर लिस्ट को आधार बनाया है. जिनके नाम उस लिस्ट में हैं, उन्हें सिर्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा. अगर नाम नहीं है तो माता-पिता का नाम दिखाकर भी जुड़वाया जा सकेगा.''

वोटर लिस्ट से फर्जी वोटर्स बाहर होंगे- वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इस काम में लोगों की मदद करेंगे. उनका कहना था कि बीजेपी यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली की वोटर लिस्ट से फर्जी और घुसपैठिए वोटरों को बाहर किया जाए और केवल असली मतदाताओं के नाम दर्ज हों.

फर्जी वोट लोकतंत्र पर धब्बा- वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने आगे कहा, ''वोट हर नागरिक का अधिकार है और लोकतंत्र की बुनियाद है. फर्जी वोट लोकतंत्र पर धब्बा हैं. बाबा साहेब का संविधान और लोकतंत्र दोनों ऐसी गलतियों की इजाजत नहीं देते. बीजेपी पूरी ताकत से चुनाव आयोग का सहयोग करेगी ताकि दिल्ली के मतदाता अपने पूरे अधिकार के साथ वोट कर सकें.''

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी के वोट चोरी की स्कैम की पोल सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने खोली थी. वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी के वोट चोरी की स्कैम की पोल सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने खोली थी. सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को एक्सपोज़ करने का हर संभव प्रयास किया, सुबूतों के साथ किया. पिछले चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा में 1.48 लाख वोट थे, जो वोट काट कर 1.06 लाख कर दिए गए. फिर भी इन्हें तसल्ली नहीं मिली तो और फ़र्ज़ी एप्लीकेशन डाली गई जिसको हमने आज से 8 महीने पहले एक्सपोज़ किया.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी
जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी
दिल्ली: हर्ष विहार हादसे में दो लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए दोनों शव
दिल्ली: हर्ष विहार हादसे में दो लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए दोनों शव
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget