एक्सप्लोरर

दिल्ली कांग्रेस का EC पर तीखा हमला, SIR को बताया BJP की 'वोट चोरी' की साजिश

Devender Yadav News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग का यह SIR बीजेपी को मदद करने के लिए वोट काटने-जोड़ने की कहीं कोई कवायद तो नहीं है?

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 को लेकर तीखा प्रहार किया है. दरहसल उन्होंने इसे बीजेपी की 'वोट चोरी' की पुरानी चाल का हिस्सा करार दिया है, जो गरीबों, झुग्गीवासियों और प्रवासियों को निशाना बनाकर दिल्ली की मतदाता सूची में हेराफेरी करने की कोशिश कर रहे है. देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले कई चुनावों में बीजेपी ने यही तरीका अपनाया था और अब दिल्ली में भी यही खेल चल रहा है.

देवेंद्र यादव ने एक बयान में कहा, "चुनाव आयोग का यह SIR बीजेपी को मदद करने के लिए वोट काटने-जोड़ने की कहीं कोई कवायद तो नहीं है? जैसा कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में किया था." 

वोटर लिस्ट को लेकर देवेंद्र यादव का बीजेपी पर हमला

उन्होंने आगे कहा, ''मतदाता सूची में नाम हटाने या जोड़ने की जिम्मेदारी बीजेपी पर है, क्योंकि 2014 से केंद्र में उनकी ही सरकार है.'' यादव ने ये सवाल उठाते हुए पूछा, ''2002 में दिल्ली की आबादी सिर्फ 1.39 करोड़ थी, और जबकि अब मतदाताओं की संख्या 1.55 करोड़ हो गई है. आयोग के पास ऐसा कौन सा फॉर्मूला है जो 2002 की सूची से 2025 की तुलना करके यह काम करेगा?"

वीरेंद्र सचदेवा पहले अपने गिरेबान में झांकें- देवेंद्र यादव

इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "सचदेवा पहले अपने गिरेबान में झांकें. दिल्ली को कांग्रेस ने बनाया और बसाया है. बीजेपी का वोट चोरी का खेल अब सबके सामने है." यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, ''जननायक राहुल गांधी ने बीजेपी की इस साजिश को उजागर किया है, जो केंद्र और राज्यों में सरकार बनाने के लिए वोट चोरी का सहारा ले रही है.''

देवेंद्र यादव ने बिहार SIR का जिक्र कर बीजेपी को घेरा

बिहार के SIR का हवाला देते हुए यादव ने कहा, ''वहां चुनाव आयोग ने अन्य दलों के समर्थकों के नाम हटाए और बीजेपी को फायदा पहुंचाया है. अब दिल्ली में भी यही हो रहा है. पिछले विधानसभा चुनावों में हमने कांग्रेस समर्थकों के नाम कटने के उदाहरण दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई." उन्होंने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय पर भी सवाल उठाया, जो 2002 की सूची से नाम मिलान करने पर जोर दे रहा है. यह असली मतदाताओं को बाहर करने की साजिश है, जबकि मुख्यमंत्री कह रही हैं कि कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा."

आधार कार्ड को पहचान प्रमाण पर क्या बोले देवेंद्र यादव?

सुप्रीम कोर्ट के बिहार SIR फैसले का जिक्र करते हुए यादव ने ये भी कहा, ''अदालत ने आधार कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में मानने का आदेश दिया था, लेकिन आयोग ने इसे नजरअंदाज किया. आधार को 12वें दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है." 

चुनाव आयोग से निष्पक्षता की मांग की

यादव ने साफ कहा, ''SIR का इस्तेमाल बीजेपी विरोधियों के वोट काटने के लिए नहीं होना चाहिए. अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलितों को हाशिए पर धकेला जा रहा है. AAP सरकार और अब बीजेपी ने उन्हें बर्बाद कर दिया है." कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से निष्पक्षता की मांग की, ताकि दिल्ली के असली मतदाताओं का हक छीना न जाए.

Input By : Ujjwal Ridla
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget