एक्सप्लोरर

'दिल्ली की जनता जानती है अब AAP की...', कैलाश गहलोत के फैसले पर वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान

Delhi News: वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि बच्चों की कसम खाने वाले अरविंद केजरीवाल कहते थे सरकारी घर नहीं लूंगा. क्या मजबूरी थी कि सीएम (CM) आवास बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए? 

Delhi Latest News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले यहां की सियासत में रविवार से राजनीति चरम पर है.  कैलाश गहलोत द्वारा रविवार को मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचेदवा ने कहा कि कैलाश गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाने का काम किया है. 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जो सवाल कैलाश गहलोत ने पूछे हैं वो जरूरी विषय हैं. सचदेवा ने कहा कि कैलाश गहलोत ने बहुत साहसी कदम उठाया है. हम उनकी सराहना करते हैं.

 दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम लगातार जनता की आवाज उठा रहे हैं. अपने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कसम खाने वाले केजरीवाल कहा करते थे मैं, सरकारी घर नहीं लूंगा. क्या मजबूरी थी कि करोड़ों रूपये केजरीवाल ने सीएम आवास बनाने पर खर्च कर दिए?

'थोड़ी सी नैतिकता है तो...'

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कैलाश गहलोत ने दूसरा जिक्र मां यमुना का किया. यमुना की बदहाल स्थिति देख कर आया हूं. अगर उनमें थोड़ी सी नैतिकता है तो उसकी साफ सफाई के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए. 

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि हर वो आदमी जो दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाना चाहता है वो अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं रहना चाहेगा. राजकुमार आनंद का मंत्री पद से इस्तीफा शुरुआत थी कैलाश गहलोत उसका अंतिम पड़ाव है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता जान गई है. अरविंद केजरीवाल वो नहीं है, जिसका दावा करते हैं. MCD इलेक्शन में पार्षदों ने मेसेज दे दिया था कि इनकी नैया डूबने वाली है. 

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि MCD में मेयर चुनाव के दिन 8 पार्षदों ने क्रास वोटिंग की, राजकुमार आनंद मंत्री रहते हुए इस्तीफा दिया और आज कैलाश गहलोत AAP से बाहर आ गए हैं.  बिल्कूल आज कल के पॉल्यूशन की तरह AAP के तानाशाही रवैये से लोगों का दम घुटता है.

बीते 10 साल के भ्रष्टाचार के कारण इनके नेता और विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं. दिल्ली की जनता आपको हटाने का मन बना चुकी है. दिल्ली में बीजेपी का CM होगा. AAP का जहाज डूबने के कगार पर है.

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर कांग्रेस ने कहा कि AAP भ्रष्टाचार पार्टी है. इस पर राज्य मंत्री ने कहा कि  कांग्रेस जब लोकसभा का चुनाव इनके साथ मिलकर लड़ रही थी तब कोई जबाव नहीं दे पा रही थी. आज इनको आप भ्रष्टाचारी दिख रहें हैं.  कम से कम आज सद्बुद्धि आई ये अच्छी बात है. 

कैलाश गहलोत ने आप से इस्तीफा देने से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है कि सीएम आवास सहित कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं? अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती. 

कौन हैं रघुविंदर शौकीन? जो कैलाश गहलोत के इस्तीफे और BJP में शामिल होने के बाद बने दिल्ली के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget