एक्सप्लोरर

दिल्ली में पकड़ा गया मोस्ट वॉन्टेड 'काला बंदर', मुठभेड़ में पुलिस ने पाई सफलता

Delhi Crime: दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित अपराधी विपिन उर्फ काला बंदर को गिरफ्तार किया. पुलिस की तीन गोलियों में से एक से घायल हुए विपिन के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए.

Kala Bandar Arrested: साउथ वेस्ट जिला के कापसहेड़ा थाना पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में वांटेड बदमाश विपिन उर्फ काला बंदर को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी एक मुठभेड़ के बाद हुई, जिसमें पुलिस टीम को विपिन को पकड़ने के लिए तीन गोलियां चलानी पड़ी.

जिसमें से एक गोली उसके दाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उस पर काबू पाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें स्नैचिंग, चोरी, और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं.

गिरफ़्तारी के लिए किया गया था विशेष टीम का गठन
डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, विपिन की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए गुप्त सूत्रों का सहारा लिया था. इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने किया था, जिसमें एसआई अनिल, हेड कॉन्स्टेबल नितिन, दीपक, संदीप, कॉन्स्टेबल प्रदीप और अजय शामिल थे.

पुलिस से घिरा देख वांटेड बदमाश ने चलाई गोलियां
पुलिस को वांटेड बदमाश विपिन उर्फ काला बंदर के कापसहेड़ा इलाके में हथियार के साथ मौजूदगी का पता चला, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया की और उसे घेर लिया. इस पर उसने पुलिस टीम पर फायर ओपन कर दिया और दो राउंड गोलियां चलाई. जिनमें से एक गोली हेड कॉन्स्टेबल दीपक के बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी. जिसके बाद अपने बचाव और जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की तरफ से भी तीन राउंड गोलियां चलाई गई, जिनमें से एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा.

आरोपी पर चल रहे कई आपराधिक मामले
जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच कर हथियार को जब्त कर लिया. मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया और घटनास्थल कि जांच कराई गई. वहीं घायल बदमाश को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि, आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले चल रहे हैं और वसंतकुंज साउथ थाना में दर्ज एक मामले में यह वांटेड था. इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी पासपोर्ट सिंडिकेट का भंडाफोड़, 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget