एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Elections 2023: AAP की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, गठबंधन के सवाल पर विनय मिश्रा बोले- 'इस पर फैसला हाईकमान लेंगे'

Rajasthan Election News: आप नेता विनय मिश्रा ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि मैं बड़ी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि राजस्थान की 200 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

Delhi News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर है. इस बार भी वहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. इस बीच राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रभारी व दिल्ली के द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा (Vinai Mishra) ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जहां तक बात है तो आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के दायरे में रहकर काम किया है. हमने गठबंधन के सभी वसूलों पर काम किया है. ये गठबंधन लोकसभा के लिए बना था. ये विधानसभा में होगा कि नहीं, ये तय करना हाईकमान का काम है. 

AAP की तैयारी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की

एबीपी लाइव से बातचीत में उन्होंने कहा कि जहां तक राजस्थान यूनिट की बात है, मैं बड़ी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि राजस्थान की 200 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार हैं. हमारे होने वाले प्रत्याशी भी सभी जगह के दौरे कर रहे हैं. हमने लिस्ट PAC को दे दी है. जल्द ही निर्णय भी ले लिया जाएगा. अभी तक आप की सूची जारी न होने पर कहा कि इसके पीछे कुछ स्ट्रेटजी जरूरी हो सकती है कि अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि एक-दो दिनों में लिस्ट जारी कर दी जाएगी. 

आपस में लड़ रहे कांग्रेस-बीजेपी वाले

कांग्रेस में सर फुटव्वल चल रहा है. BJP में भी कमोबेश यही हाल है. दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी भिड़ंत इतनी है कि ये आपस में ही लड रहे हैं. तो ये दूसरी पार्टी के बारे में बाद में सोचें, पहले अपना घर संभालें. हम अपने चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. हम अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पहले पितृपक्ष की वजह से हम रुक गए थे, लेकिन अब ये हाईकमान को तय करना है कि वो कब घोषणा करते है. 

AAP नेताओं की पीछे पड़ी बीजेपी

राजस्थान आप प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हम तो हमेशा कहते आए हैं कि मोदी जी अरविंद केजरीवाल से डरते हैं. दिल्ली में आप के तमाम नेताओं के पीछे केंद्र ने जांच एजेंसियां लगा रखी है. हमारे MLA के खिलाफ FIR तक करा देती है. आज ED मोदी जी के दफ्तर में फैसला लेती है. बिना किसी नोटिस के संजय सिंह को अरेस्ट करवा देती है है. जांच एजेंसियों का भरपूर दुरुपयोग हो रहा है. विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. 

सीएम गहलोत राजनीति के बड़े खिलाड़ी

राजस्थान में सीएम कौन होगा के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस को तय करना है कि वह किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे. जहां तक अशोक गहलोत की बात है वो बहुत सीनियर लीडर है. वो हर बार किसी चेहरे को आगे कर बाद में उसे पीछे कर देते हैं. इतना ही नहीं, फिर सही समय आने पर खुद आगे हो जाते हैं. अशोक गहलोत राजनीति में बहुत माहिर खिलाड़ी हैं. कईयों को उन्होंने घर बिठा दिया है. आने वाले समय में क्या होगा ये वही बता सकते हैं?

Arvind Kejriwal का एलान- राजधानी की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, ऐसा करने वाला दिल्ली देश का पहला शहर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget