एक्सप्लोरर

शिकायतकर्ता ही निकला चोर! मंगलसूत्र, अंगूठियां और एसी चोरी होने का था दावा, आखिर क्यों उठाया ये कदम?

Delhi Crime News: दिल्ली के उत्तम नगर में जिस व्यक्ति ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, वही असल में इस अपराध का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi Crime News: दिल्ली के उत्तम नगर में एक ऐसी चोरी का मामला सामने आया जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जिस व्यक्ति ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, वही असल में इस सनसनीखेज अपराध का मास्टरमाइंड निकला. द्वारका जिला पुलिस की एंटी पीओ एवं जेल बेल सेल की टीम ने इस मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

चोरी की सनसनीखेज साजिश
21 मार्च 2025 को बुट्टा सिंह जो पेशे से एक एसी टेक्नीशियन है, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने के गहने और 45,000 रुपये चोरी कर लिए हैं. चोरी हुए सामान में एक सोने का किट्टी सेट, एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन शामिल थे.

पुलिस की बारीकी से जांच में यह सामने आया कि घर में कोई जबरन घुसपैठ नहीं हुई थी. सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया, लेकिन शिकायतकर्ता बुट्टा सिंह को दोपहर 3:20 बजे घर में घुसते और 9 मिनट बाद बाहर निकलते हुए देखा गया. इससे पुलिस को शक हुआ.

कर्ज़ में डूबे बुट्टा सिंह की चालाकी !
पुलिस ने जब बुट्टा सिंह से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पहले गोलमोल जवाब दिए, लेकिन जब उसके मोबाइल में मुथूट फिनकॉर्प से सोना गिरवी रखने के मैसेज मिले, तो वह टूट गया और सच उगल दिया. उसने स्वीकार किया कि उसने खुद अपने घर में चोरी की थी.

आखिर क्यों बना बुट्टा सिंह चोर ?
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बुट्टा सिंह ने बताया कि 2022 में उसने लोन लेकर एसी रिपेयर की दुकान खोली, लेकिन व्यापार में नुकसान हुआ. एक 7-सीटर टैक्सी भी खरीदी, लेकिन उससे भी घाटा हुआ. बैंकों और फाइनेंसरों का कर्ज चुकाने में असमर्थ, उसने अपनी ही पत्नी के गहने चुराकर उन्हें गिरवी रखने की योजना बनाई.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी बुट्टा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक सोने का नेकलेस सेट और एक महिला अंगूठी बरामद की गई है. अन्य गहने उत्तम नगर की एक दुकान में गिरवी रखे गए थे.

दिल्ली पुलिस की सतर्कता से टूटी चालाकी !
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना उन अपराधों में से एक है जहां इंसान आर्थिक दबाव में आकर अपराध करने के लिए मजबूर हो जाता है. लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया. 

ये भी पढ़ें- जल्द ही यमुना नदी के किनारे ले सकेंगे शॉपिंग का मजा, जानें कैसा होगा दिल्ली का रिवरफ्रंट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget