एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों की सीलिंग जारी, अब UPSC अभ्यर्थियों को सता रही ये चिंता

Old Rajinder Nagar Accident: राजेंद्र नगर में बेसमेंट हादसे के बाद से सीलिंग की कार्रवाई जारी है. ऐसे में उन स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है जो कि मेन्स की तैयारियों में लगे हुए थे.

Delhi News: बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे शिक्षण संस्थानों के खिलाफ एमसीडी की सीलिंग की कार्रवाई के कारण अब अभ्यर्थी मुखर्जी नगर (Mukharjee Nagar) और राजेंद्र नगर (Rajinder Nagar) में यूपीएससी की क्लास को लेकर अनिश्चितता की स्थिति में हैं. दरअसल, सीलिंग के कारण यहां क्लासेज नहीं हो रही हैं. यूपीएससी अभ्यर्थियों का नया बैच अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला था और अब इस हालत में देरी हो सकती है. 

सीलिंग के डर से अधिकांश कोचिंग संस्थानों ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया है. ऐसे में स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई की चिंता है. राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र अमित ने बताया कि ''मैं विजन आईएएस का छात्र हूं. राजेंद्र नगर की घटना के बाद मेरी क्लास बंद है. इसको लेकर अनिश्चितता की स्थिति है कि आगे क्या होगा और क्लास कब से शुरू होगी.'' अमित ने बताया कि उनकी मेन्स की परीक्षा होने वाली है.

नियमों की अनदेखी कर रहे थे कोचिंग संस्थान
बता दें कि बेसमेंट का इस्तेमाल केवल पार्किंग और स्टोरेज के लिए करने की इजाजत है लेकिन कोचिंग संस्थानों में अवैध रूप से बेसमेंट में क्लास चलाई जा रही थी. एमसीडी की जहां कार्रवाई जारी है वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से राजधानी दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने आने वाले छात्रों में अनिश्चितता का माहौल है. ऐसे में कुछ छात्र ऐसे हैं जो अब ऑनलाइन क्लास आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.

घर जाने की तैयारी में छात्र
झारखंड के देवघर के रहने वाले एक छात्र ने बताया कि बेसमेंट हादसे के बाद से कोई क्लास आयोजित नहीं की गई है और आगे के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. ऐसे में मैं वापस घर जाने की सोच रहा हूं. वहीं, राजस्थान से आए एक छात्र ने कहा कि उन्होंने कोचिंग क्लास के लिए भारी फीस अदा की है. उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास वालों को ऑनलाइन क्लास शुरू कर देनी चाहिए ताकि हमारी पढ़ाई हो सके.

क्लास शुरू होने में होगी देरी
उधर, दृष्टि आईएएस के प्रतिनिधि ने बताया कि  पहले नया बैच 9 अगस्त को शुरू होने वाला था लेकिन इसमें अब देरी होगी. हम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कब से कक्षाएं फिर से शुरू हो पाएंगी. वहीं, ऑनलाइन क्लास को लेकर भी दृष्टि आईएएस की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

ये भी पढ़ें- 'देश के हर कोने से आ रही CM केजरीवाल की रिहाई की मांग', बोले AAP सांसद राघव चड्ढा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget