एक्सप्लोरर

राज्यसभा पहुंचने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मुझे PM मोदी का फोन आया, उन्होंने मराठी...'

Ujjwal Nikam News: वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नामांकित किया. 2024 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. यह सम्मान उन्हें उनके लंबे और बेहतरीन कानूनी करियर के लिए मिला है, खासकर आतंकवाद और बड़े अपराधों के मामलों में उनकी भूमिका को देखते हुए. इससे पहले उज्ज्वल निकम ने 2024 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

अब राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "मुझे पीएम मोदी का फोन आया. उन्होंने मुझसे मराठी में बात की. उन्होंने कहा कि आपको राष्ट्रपति जी बड़ी जिम्मेदारी देने वाली हैं. मुझे विश्वास है आप उसका निर्वाहन अच्छे से करेंगे." अब राज्यसभा में नामांकन के बाद उज्ज्वल निकम फिर से देश के कानून और नीतियों से जुड़े बड़े फैसलों में भाग लेंगे.

शुरुआती जीवन और पढ़ाई

उज्जवल निकम का जन्म 30 मार्च 1953 को महाराष्ट्र के जलगांव में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता देवरावजी निकम जज और बैरिस्टर थे, जबकि मां गृहिणी थीं. निकम ने पुणे विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक (B.Sc.) और जलगांव के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री (LLB) ली.

कानून के क्षेत्र में मजबूत पहचान

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जलगांव में डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूटर के रूप में की. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत, तैयारी और दमदार दलीलों से देशभर में पहचान बनाई. निकम ने टाडा (TADA) अदालत में 14 साल से अधिक समय तक सेवाएं दीं और आतंकवाद से जुड़े मामलों में अभियोजन का नेतृत्व किया.

उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 26/11 मुंबई आतंकी हमले के केस से मिली. उन्होंने कोर्ट में अजमल कसाब को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस केस में उनके काम ने लोगों का कानून पर भरोसा और मजबूत किया.

इसके अलावा उन्होंने 1993 मुंबई बम धमाके, प्रमोद महाजन हत्या, खैरलांजी कांड और कई नक्सली और आतंकवाद से जुड़े मामलों में भी अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया है.

लोकसभा चुनाव में हार, लेकिन राज्यसभा में मौका

2024 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से उज्ज्वल निकम ने भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे जीत नहीं पाए. हालांकि, उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नामांकित किया है. यह नामांकन संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत हुआ है, जिसके तहत कला, साहित्य, विज्ञान या समाज सेवा में खास योगदान देने वालों को राज्यसभा के लिए चुना जा सकता है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget