एक्सप्लोरर

Delhi: द्वारका के रेडिसन ब्लू होटल में भीषण आग, सॉना रूम से उठीं लपटें

Delhi Fire Incident: द्वारका के लग्जरी रेडिसन ब्लू होटल में रविवार तड़के आग लगने की घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आग सॉना रूम में लगी, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में रविवार तड़के आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार आग होटल की दूसरी मंजिल पर स्थित सॉना रूम में लगी थी. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात रही. दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया.

होटल के सॉना रूम में लगी आग

दमकल विभाग के अनुसार, घटना के तुरंत बाद कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. आग सॉना रूम तक ही सीमित रही, जिससे होटल के अन्य हिस्सों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. दमकल अधिकारियों ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया.

सहायक मंडल अधिकारी (ADO) रवि नाथ ने जानकारी देते हुए बताया, “हमें रात 12:17 बजे कॉल मिली कि द्वारका के रेडिसन ब्लू होटल में आग लग गई है. जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तब दूसरी मंजिल पर स्थित सॉना रूम में आग धधक रही थी. हमने तुरंत बचाव और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. जल्द ही आग को काबू में कर लिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.”

शुरुआती जांच के मुताबिक, आग सॉना रूम में किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. होटल प्रबंधन ने भी इस घटना पर तुरंत एक्शन लिया और सभी मेहमानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

अधिकारियों द्वारा तकनीकी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी. फिलहाल, होटल को अस्थायी रूप से खाली करवा दिया गया है और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही दोबारा संचालन शुरू होने की उम्मीद है.

बता दें इससे पहले दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार दोपहर आग लगी थी. वहां एक दुकान की पहली मंजिल पर भीषण आग गई थी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget