एक्सप्लोरर

UGC ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को लिखा पत्र, कहा- संकेत भाषा पर फैलाएं जागरूकता

यूजीसी ने अपनी चिट्टी में कहा कि संस्थान के भीतर और बाहर संकेत भाषा को लेकर जागरुकता फैलाएं. जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

International Sign Languages Day:  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय संकेत भाषा दिवस ( International Day of Sign Languages) के अवसर पर वाद-विवाद, क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर इसके बारे में जागरूकता फैलाने को कहा है. यूजीसी के सचिव प्रोफेसर रजनीश जैन ने 22 सितंबर को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेजों के प्राचार्यो को पत्र लिखा है.

पत्र में लिखा है कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से अनुरोध किया जाता है, कि वे अपने संस्थान के भीतर और बाहर संकेत भाषा को लेकर जागरूकता फैलाए. साथ ही इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें.

संकेत भाषा हमें एकजुट करती है
पत्र में आयोग ने संकेत भाषा दिवस पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कई कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है. इसके तहत संकेत भाषा हमें एकजुट करती है. इस विषय पर कर्मचारियों और इसमें हिस्सा लेने वालों से वीडियो रिकार्ड करने को कहा गया है. इसके अलावा संकेत भाषा दिवस पर वाद-विवाद, क्विज सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित करने और जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने का भी सुझाव दिया गया है.

जागरूकता फैलाने के लिये आयोजन
पत्र में आगे कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2017 के प्रस्ताव के माध्यम से 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय संकेत भाषा दिवस घोषित किया था. संकेत भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये 'वर्ल्ड फेडरेशन आफ द डैफ' हर साल संकेत भाषा दिवस आयोजित करने के लिये किसी विषय का सुझाव देती है. इस साल का विषय है 'संकेत भाषा हमें एकजुट करती है.' 

19-25 सितंबर अंतरराष्ट्रीय मूक बाधिर सप्ताह
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन के सशक्तिकरण से जुड़े विभाग ने 23 सितंबर को संकेत भाषा दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाने का निर्णय किया है. संकेत भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए 19 से 25 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय मूक बाधिर सप्ताह मनाया जा रहा है. वहीं इसका मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर को आयोजित किया जायेगा.

ये भी पढ़ें-
Rapid Rail News: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का काम जोरों पर, स्टेशनों पर दिसंबर तक लगा दिए जाएंगे ऑटोमेटिक डोर

Noida News: नोएडा के इस सोसाइटी में बैचलर्स को किराए पर घर मिलना होगा मुश्किल! RWA ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget