एक्सप्लोरर

'अग्निवीर से अगर देश की ताकत बढ़ती तो चीन की...', कांग्रेस नेता उदित राज का सरकार पर हमला

Udit Raj News: कांग्रेस नेता उदित राज ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलती है. उन्होंने कहा कि अगर सेना सशक्त हुई है तो चीन ने भारत की 4,500 किलोमीटर जमीन कब्जा कर ली है, उसे वापस लिया जाए

Udit Raj On Agniveer: कांग्रेस नेता उदित राज ने अग्निपथ योजना को लेकर एक बार फिर से सवाल उठाए हैं. मीडिया से बातचीत में उदित राज ने कहा कि अग्निपथ योजना से व्यावहारिक रूप से देश कमजोर हुआ है. चीन ने लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश के डोकलाम में अतिक्रमण कर लिया लेकिन, पीएम मोदी की हिम्मत नहीं है कि वह चीन का नाम अपनी जुबान पर ला सकें. 

कांग्रेस नेता उदित राज ने हमला बोलते हुए कहा, ''अग्निवीर से अगर देश की ताकत बढ़ी होती, तो चीन की हिमाकत इतनी नहीं बढ़ी होती. सीआरपीएफ में सीधी भर्ती होती थी, जिसमें 10 प्रतिशत का कोटा देकर बेरोजगारी और बढ़ाई गई है. ये लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं.''

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, ''पीएम मोदी जो कहते हैं, उसका विपरीत अर्थ निकालने से ही सही अर्थ निकलता है, जैसे 2 करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन 2 करोड़ रोजगार छीन लिए. वैसे ही अग्निवीर के माध्यम से सेना की मजबूती की बात कर रहे हैं, तो मान लेना चाहिए की सेना कमजोर हो रही है. प्रधानमंत्री की आदत में है कि वह झूठ बोलते हैं. वह कहते हैं कि सेना मजबूत हुई तो मान लेना चाहिए कि सेना कमजोर हुई.''

उन्होंने महंगाई और पेंशन के मसले पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी ने कहा था कि गैस-डीजल-पेट्रोल के दाम सस्ते होंगे, लेकिन सभी के दाम दोगुना हो गए.कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ही पेंशन खत्म किया गया. 10 सालों में लाखों नौकरियां खत्म कर दी गई, तो पेंशन देने का कोई मतलब ही नहीं है. पुराने कर्मचारियों की पेंशन भी खत्म कर दी.''

उदित राज ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि इनकी सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया, बल्कि युवाओं को बेरोजगार बना दिया. हम पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का समर्थन करते हैं. क्योंकि, यह पंडित नेहरू, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी की देन है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलती है. अगर सेना सशक्त हुई है तो चीन ने भारत की 4,500 किलोमीटर जमीन कब्जा कर ली है, उसे वापस लिया जाए. इन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 खत्म होने के बाद आतंकवाद का सफाया हो जाएगा. लेकिन, वहां तो आतंकवाद बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

CM अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget