एक्सप्लोरर

MCD में बीजेपी को बड़ा झटका, पार्षद पवन सहरावत ने की घर वापसी, AAP नेता बोले...

MCD Politics: आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह अपने घर वापस लौट आए हैं.

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) से हाल ही में बीजेपी (BJP) में शामिल हुए एक पार्षद ने दोबारा आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. दरअसल, बवाना से पार्षद पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) ने आज एक बार फिर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है. पवन सहरावत ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर बवाना से पार्षद का चुनाव जीता था, लेकिन फरवरी में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से ठीक पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब एक बार फिर उनकी घर वापसी से दिल्ली नगर निगम में BJP को एक बड़ा झटका लगा है. 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहनाकर पवन सहरावत का पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान एमसीडी सहप्रभारी दीपक सिंगला भी मौजूद रहे. इस दौरान विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे, ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में आज पवन सहरावत AAP परिवार में लौट रहे हैं. 

मान सम्मान के साथ घर वापसी

पवन बवाना सीट से दूसरी बार भारी बहुमत के साथ चुनाव जीते हैं. फरवरी में संगठनात्मक गलतफहमियों के चलते वह बीजेपी में चले गए थे लेकिन वहां पर मन नहीं लगा. दुर्गेश पाठक ने कहा कि वह लगातार मेरे साथ संपर्क में थे. सभी गलतफहमियों को दूर किया गया और आज फिर से अपने परिवार में उसी मान सम्मान के साथ वापस आ रहे हैं.

पवन ने खो दी अपनी विश्वसनीयता

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि चुनाव में भाजपा के 104 पार्षद जीत कर आये थे वह एकजुट हैं. आम आदमी पार्टी पार्षद पवन सहरावत ने बीजेपी कार्यालय आकर पार्टी नीतियों में विश्वास प्रकट कर पार्टी की सदस्यता ली थी. वह वापस गए यह उनकी मर्जी है. सात हफ्ते में 2 बार दलबदल कर उन्होने अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता खो दी है.

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: कर्नाटक में जमानत जब्त, लेकिन जालंधर की जीत और यूपी में एंट्री से बढ़ा केजरीवाल का कद

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget