एक्सप्लोरर

Video: ‘गला घोंटू गैंग' का ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, बीच सड़क गला दबाकर शख्स को लूटा

Viral Video: दिल्ली के रोहिणी के सरस्वती विहार बस स्टैंड पर 7 अगस्त 2025 को दिनदहाड़े ‘गला घोंटू गैंग’ ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर लूट लिया. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल है.

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला रोहिणी के सरस्वती विहार बस स्टैंड का है, जहां 7 अगस्त 2025 को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. यह वारदात किसी सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि बीच सड़क पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

गला घोंटू गैंग ने दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, इस घटना को कुख्यात ‘गला घोंटू गैंग’ ने अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बस स्टैंड पर खड़ा था. तभी कुछ बदमाश उसके पास आए और अचानक उसके गले में पीछे से बांह डालकर दबाने लगे. यह पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हुई. पीड़ित के गला दबाने के बाद बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल और पैसे निकाल लिए और मौके से फरार हो गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ दिन के उजाले में हुआ, जब आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन बदमाशों के डर से किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई. पीड़ित ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे.

इलाके में बदमाशों की घटनाएं बढ़ी

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की पहचान में जुट गई. पुलिस का कहना है कि ‘गला घोंटू गैंग’ के सदस्य पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं. ये लोग गला दबाकर पीड़ित को कमजोर करते हैं, ताकि वह विरोध न कर सके, और फिर उसका सामान लेकर फरार हो जाते हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर है. लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें-

Video: बाल पकड़ पिता को मारे कई थप्पड़, बेटे के सामने हाथ जोड़ता नज़र आया शख्स, पड़ोसियों ने बनाया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget