एक्सप्लोरर

Delhi: 'राजनीतिक लाभ उठाने के लिए AAP प्रमुख...', स्वाति मालीवाल का अरविंद केजरीवाल पर हमला

Delhi News: आप (AAP) ने स्वाति मालीवाल के आरोपों को खारिज कर दिया है, लेकिन पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए अटकलबाजी का दौर जारी है.

Swati Maliwal on Arvind Kejriwal: दिल्ली बीजेपी सरकार गठन के बाद से आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पार्टी से दूरी बना चुकी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. उन्होंने मंगलवार (25 फरवरी) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि कुर्सी के लिए कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर. आप प्रमुख की पहचान हो गई है.

स्वाति मालीवाल के इस बयान को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पंजाब से संभावित राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, आप ने इन अटकलों को नकार दिया है, लेकिन आप के राष्ट्रीय संयोजक की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए चर्चा को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता.

क्या AAP प्रमुख पंजाब से जाएंगे राज्यसभा?

दरअसल, आप की ओर से हाल ही में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है. इस फैसले के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि अरोड़ा की राज्यसभा सीट खाली होने पर अरविंद केजरीवाल वहां से उच्च सदन में जा सकते हैं. हालांकि, आप ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है.

पंजाब के सियासी गलियारों में यह चर्चा तब और तेज हो गई जब लुधियाना पश्चिम सीट के लिए दिवंगत विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की पत्नी भी टिकट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बना दिया. इससे पहले अरोड़ा 2022 में राज्यसभा पहुंचे थे. अब उनके विधानसभा चुनाव लड़ने से उनकी सीट खाली होने की संभावना है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल इस सीट से उच्च सदन में जा सकते हैं.

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि स्वाति मालीवाल का यह बयान सिर्फ एक कटाक्ष भर नहीं बल्कि पार्टी के अंदरूनी खींचतान और असंतोष की ओर भी इशारा करता है. जहां एक तरफ आप खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है, वहीं पार्टी के अंदर ही कई नेताओं की नाराजगी समय-समय पर सामने आती रही है.

CM आवास पर मारपीट के बाद से नाराज हैं मालीवाल 

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पिछले कुछ महीनों से पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं. उनकी नाराजगी तब खुलकर सामने आई जब दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार द्वारा किए गए हमले को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी. इसके बाद से ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर कई बार परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है.

'स्पीकर की कार्यवाही नियमानुसार', BJP ने पूछा AAP कैग की रिपोर्ट पर चर्चा से क्यों बच रही?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget