एक्सप्लोरर

Delhi: अब इस फिल्म को लेकर हुआ विवाद! हिंदू महासभा ने जताई आपत्ति, बैन करने की मांग की

OMG-2 Movie: अक्षय कुमार अभिनीत ओ माय गॉड मूवी को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, इसका पोस्टर देखने के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सवाल उठाए हैं.

Delhi News: बॉलीवुड फिल्मों को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा. पहले प्रभास अभिनीत फिल्म आदिपुरुष और अब अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 को लेकर विवाद शुरू हो गया है. अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bhartiya Hindu Mahasabha) ने फिल्म पर आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं OMG-2 पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

दरअसल OMG - 2 का पोस्टर जारी देखने के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने इसे हिंदू देवी-देवताओं और सनातन संस्कृति का अपमान बताया है.  एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि बॉलीवुड गैंग लगातार सनातन संस्कृति और हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. OMG पार्ट-1 में  जिस प्रकार हिंदू देवता खास तौर पर सनातन संस्कृति को मानने वालों के आराध्य भगवान श्री कृष्ण की भूमिका इस तरह तय की गई थी जिसको लेकर आपत्ति जताई गई थी और यह फिल्म काफी विवादों में थी. इसलिए OMG -2 बनाने का कोई तात्पर्य ही नहीं था.

दूसरे पार्ट को किस आधार पर करेंगे स्वीकार- चक्रपाणि
चक्रपाणि ने कहा कि जब पहले पार्ट पर ही विरोध जताया गया था तो उसके बाद दूसरे पार्ट को किस आधार पर स्वीकार किया जा सकता है. यह सीधे-सीधे चुनौती दी गई है. भगवान शंकर हमारे आराध्य हैं और अक्षय कुमार OMG पार्ट- 2 में  भगवान शंकर के रोल में नजर आ रहे हैं. जिस पर हमारी आपत्ति है और हम सेंसर बोर्ड से मांग करते हैं कि इस फिल्म को रिलीज होने से पहले ही प्रतिबंधित किया जाए.

चक्रपाणि महाराज ने ट्विटर पर लिखी यह बात
चक्रपाणि महाराज ने ट्विटर पर इस फिल्म के संबंध में बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा, 'ओ माय गॉड 2 के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं को एक बार फिर अपमान करने "आ रहा है, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 11 अगस्त को ,इसको इतना  बहिष्कार करो की खुद देवी देवताओं मजाक बनाना छोड़ दे और खुद बोले ओ माय गॉड.'

य़े भी पढ़ें-  UCC: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कपिल सिब्बल का बयान, 'BJP एक ही समय में दो के साथ मिलकर काम कर रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget