एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बांटी मिठाईयां, कहा- 'BJP के मंसूबों...'

Arvind Kejriwal Bail News: सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आप परिवार को बधाई! मजबूत बने रहने के लिए बधाई. अन्य नेताओं की भी जल्द रिहाई की कामना करती हूं.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से पार्टी में खुशी की लहर है. इस खुशी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मिठाई बांटी और जश्न मनाया. इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आतिशी और सोमनाथ भारती समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई.

सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''आज BJP के मंसूबों पर पानी फिर गया है. वो लोग विपक्ष के नेताओं को जेल में डालकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं, उनका मकसद यही है.''

केजरीवाल की पत्नी सुनीत केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आप परिवार को बधाई! मजबूत बने रहने के लिए बधाई. हमारे अन्य नेताओं की भी जल्द रिहाई की कामना करती हूं.''

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को मामले के संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश दिया है.

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत मिली. ईडी के मामले में 12 जुलाई को उन्हें फिर जमानत मिली. हालांकि इससे पहले ही उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. अब सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत मिली है. ऐसे में आज शाम तक सीएम तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं.

पार्टी के लिए ये राहत किसी संजीवनी से कम नहीं है. दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कैंपेन कर रही है और जमानत मिलने से इसे और धार मिलेगी.

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर वकील का रिएक्शन, 'उन्हें जब भी बुलाया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget