एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, दिल्ली के नांगलोई में युवाओं ने रोकी ट्रेन

Agnipath Scheme: सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया जा रहा है. दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ट्रेन रोक दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाया.

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली में लोगों के एक समूह ने ट्रेन रोक दी है. गुरुवार को रेलवे भर्ती परीक्षा में देरी और नई शुरू की गई अग्निपथ योजना का विरोध किया और बाद में इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में एक ट्रेन को रोक दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) समीर शर्मा ने कहा, लगभग 15-20 लोग रेलवे स्टेशन नांगलोई पर एकत्र हुए और रेलवे भर्ती परीक्षाओं में देरी और हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद नांगलोई थाना के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी से शांतिपूर्वक रेलवे ट्रैक खाली करने का अनुरोध किया.

मौके पर पहुंचे DCP

डीसीपी शर्मा ने कहा, उनकी बात को शांति से सुना गया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने 2-3 साल पहले कुछ सरकारी परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन भर्ती के लिए परीक्षाएं अभी तक आयोजित नहीं की गई हैं, और वे अब अधिक उम्र के हो गए हैं. हालांकि, पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांत करने में सफल रही और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया. शर्मा ने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है और सभी छात्र रेलवे ट्रैक से हट गए हैं.

46,000 की भर्ती इस साल की जाएगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए 'अग्निपथ' भर्ती योजना को मंजूरी दी. इस योजना के तहत चयनित युवाओं को 'अग्निवीर' के रूप में जाना जाएगा. इनमें से करीब 46,000 की भर्ती इस साल की जाएगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह योजना एक परिवर्तनकारी पहल है और इसके तहत भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिलेगा. सिंह ने कहा, इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों का युवा प्रोफाइल बनाना है.

ये भी पढ़ें:

Prophet Controversy: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर इस्लामिक स्टेट की भारत को धमकी, कहा- कई शहरों में करेंगे हमला

Agnipath Scheme के खिलाफ बिहार से राजस्थान तक भारी बवाल, नवादा और जहानाबाद में आगजनी-NH जाम, रोकी गईं ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget