एक्सप्लोरर

Prophet Controversy: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर इस्लामिक स्टेट की भारत को धमकी, कहा- कई शहरों में करेंगे हमला

Prophet Muhammad Controversy: नूपुर शर्मा ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसको लेकर इस्लामिक स्टेट ने एक न्यूज बुलेटिन जारी किया है.

Prophet Muhammad Controversy: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद देश के कई राज्यों में हिंसा भड़की. वहीं इन टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम देशों (Muslim Countries) में खासा गुस्सा है. अब तक कई खाड़ी देशों ने इन टिप्पणियों को लेकर भारत के सामने आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराया है. कुवैत, कतर और ईरान ने विवादित बयानों को लेकर भारतीय राजदूतों (Indian Envoy) को तलब किया. वहीं खाड़ी के अहम देशों ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए अपनी कड़ी आपत्ति जताई है. 

इसी क्रम में जानकारी सामने आई है कि अब इस्लामिक स्टेट ने भी एक न्यूज बुलेटिन जारी किया है. इस बुलेटिन में इस्लामिक स्टेट ने भारत पर हमले की धमकी दी है. दरअसल पैगंबर मोहम्मद को लेकर दी गई टिप्पणी से नाराज आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP)  ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिये एक न्यूज बुलेटिन शुरू किया है. इस बुलेटिन में नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान को लेकर कई वीडियोज जारी किये गए हैं.  इसके अलावा इस बुलेटिन में भारत में हो रहे प्रदर्शन और प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई का विजुअल भी दिखाया गया है. 

बुलेटिन की जानकारी देते हुए द खोरासान डायरी (The Khorasan Diary) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस ने अपने फाउंडेशन के जरिये न्यूज बुलेटिन किया है जिसमें पहली खबर जो दिखाई गई वह भारत और ईशनिंदा पर केंद्रित है. इसी ट्वीट में बताया गया कि उस बुलेटिन में कई वीडियो शामिल किए गए हैं.

 

बुलेटिन में अफगानिस्तान में सिखों पर हुए हमले को भी दिखाया गया. वहीं बुलेटिन के आखिरी में यह मैसेज दिया गया है कि वह जल्द ही भारत पर हमला करेंगे. दरअसल आईएसकेपी ने इससे पहले 55 पेज का एक पैम्फलेट पब्लिश किया था, जिसमें उसने भारत के मुस्लमानों से कहा था कि वह उनसे हाथ मिला ले. बता दें कि इस बुलेटिन से पहले अलकायदा ने भी पैंगबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का बदला लेने की बात कही थी. उन्होंने भारत को धमकी दी थी कि वह भारत के कईं शहरों पर हमला करेगा. 

 

नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ बंगाल में तीन दिनों से हो रहे प्रदर्शन

बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान को लेकर पिछले दिनों जुमे की नमाज के बाद देश के कईं  हिंसा भड़क उठी थी. इसे लेकर बंगाल का माहौल काफी गर्मा गया है, दरअसल बंगाल के विभिन्न जिलों में नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी से गुस्साए प्रदर्शनकारी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Bihar News: लालू प्रसाद यादव के लिए आज का दिन अहम, थोड़ी देर में कोर्ट में होंगे पेश, तेजस्वी से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget