एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: दिल्ली में छठ से पहले श्रद्धालुओं के लिए आज से शुरू होगा विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान

राजधानी में छठ महापर्व के पहले कोरोना महामारी के खतरे को कम करने के लिए आज से 10,000 लोगों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी.

राजधानी में छठ महापर्व के पहले कोरोना महामारी के खतरे को कम करने के लिए आज से 10,000 लोगों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी. छठ महापर्व में कोरोना के खतरे को कम करने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज बुराड़ी के पास कादीपुर से विशेष कोविड-19  टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें छठ पूजा सावधानी के साथ मनानी है इसलिए कल (मंगलवार) से 'छठ व्रत विशेष टीकाकरण अभियान' शुरू किया जाएगा.

टीका न लगाने वालों की होगी पहचान

इस अभियान में छठ पूजा करने वाले 10,000 ऐसे श्रद्धालुओं का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके." तिवारी ने कहा कि नगर निगमों की मदद से पार्टी के पार्षद हर इलाके का दौरा करेंगे और ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिन्हें कोविड-19 का टीका किसी कारण वश नहीं लग पाया था. उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम एक गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से चलाया जाएगा. तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी पार्षद और तीनों नगर निगम के कर्मचारी जल्द ही छठ घाटों की सफाई शुरू करेंगे.

दिल्ली में लग चुके हैं वैक्सीन के 2 करोड़ से ज्यादा डोज

शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली ने एक अनोखा मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल राजधानी दिल्ली में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन देने में दो करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. इस साल जनवरी में दिल्ली में टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी. जिसके बाद से राजधानी में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया गया. कोविन डैशबोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में 2 करोड़ 22 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके थे.

यह भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें इस केस में क्या-क्या हुआ

Amit Shah J&K Visit: अमित शाह की कश्मीर की धरती से आतंकवाद को खुली चुनौती, बुलेटप्रूफ शीशा हटवाकर दिया भाषण, पुलवामा के CRPF कैंप में गुजारी रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget