एक्सप्लोरर

Amit Shah J&K Visit: अमित शाह की कश्मीर की धरती से आतंकवाद को खुली चुनौती, बुलेटप्रूफ शीशा हटवाकर दिया भाषण, पुलवामा के CRPF कैंप में गुजारी रात

Amit Shah in Srinagar: कश्मीर में गृहमंत्री अमित शाह का बैखोफ अंदाज दिखा. मंच पर लगा बुलेट प्रूफ ग्लास हटवाया. बोले कि डर निकालिए. मैं यहां बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के आपसे दिल-खोलकर बात करने आया हूं.

Amit Shah in Srinagar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे को विस्तार देते हुए सोमवार की रात पुलवामा के लेथपुरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर में गुजारी. यह वही स्थान है जहां फरवरी 2019 में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए एक कार बम हमले ने 40 से ज्यादा जवानों की जान ले ली थी. यही नहीं अमित शाह ने श्रीनगर में एक रैली में भाषण से पहले बुलेटप्रूफ शीशे को हटवा दिया और बिना सुरक्षा के ही भाषण दिया. उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि दिल से डर निकाल दीजिए. आतंकवाद मानवता के खिलाफ है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते.

सोमवार को सीआरपीएफ कैंप में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. हम देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता करने वाले नहीं. गृहमंत्री ने आतंकवादियों को करारा जवाब देने और जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उसी पुलवामा सीआरपीएफ कैंप में रात बिताई. जहां के 40 सीआरपीएफ जवान 2019 में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. यही नहीं उन्होंने श्रीनगर से पुलवामा के लेतपुरा सीआरपीएफ कैंप का करीब 20 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय किया. जो दहशतगर्दों को सीधा संदेश था.

अमित शाह ने जवानों के साथ बैठकर किया भोजन 
अमित शाह ने जवानों के साथ न सिर्फ बात कि बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया. इस दौरान उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके हौसले के लिए उन्हें बधाई दी. जवानों ने भी गृहमंत्री शाह के दौरे को एक यादगार छण के रूप में लिया. जवानों ने कहा कि इस तरह से उनका हमारे बीच में आना और साथ मे भोजन करना हमारे लिए गौरव की बात है. 


Amit Shah J&K Visit: अमित शाह की कश्मीर की धरती से आतंकवाद को खुली चुनौती, बुलेटप्रूफ शीशा हटवाकर दिया भाषण, पुलवामा के CRPF कैंप में गुजारी रात

गृह मंत्री अमित शाह ने फैसला किया कि रात जवानों के साथ ही बिताएंगे इसलिए सुरक्षा की पर परवाह किए बिना पुलवामा सीआरपीएफ कैंप में ही जवानों के साथ रात बिताया. दरअसल गृहमंत्री शाह आतंक के ठेकेदारों को सीधा मैसेज देना चाहते थे. यही कारण था कि पहले 20 किलोमीटर का सफर तय करके सड़क मार्ग से कैंप पहुंचे, वहां रात बिताया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें-
Sudan News: तख्तापलट के बाद सेना ने प्रधानमंत्री को किया गिरफ्तार, अमेरिका ने रोकी आर्थिक सहायता

Sameer Wankhede News: वकील सुधा द्विवेदी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायत, कहा- 'जबरन वसूली' को लेकर दर्ज हो केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget