एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को नहीं हो रहा आफताब की बातों पर भरोसा, कहां है श्रद्धा का सिर और धड़

Delhi Crime News : पुलिस को अभी तक ऐसा कोई चश्मदीद भी नहीं मिला हो, जिसने हत्या के दिन के आसपास आफताब और श्रद्धा को देखा हो. वहीं छतरपुर पहाड़ी में फ्लैट दिलाने वाला व्यक्ति भी फरार है.

श्रद्धा हत्याकांड ने दिल्ली पुलिस को उलझा कर रख दिया है. इस मामले दिल्ली पुलिस महरौली के साथ-साथ दूसरे जिलों की पुलिस की भी सहायता ले रही है. पुलिस श्रद्धा के शव के टुकड़ों को तलाश कर रही है. उसकी बड़ी चुनौती उसके सिर और धड़ के हिस्सों की तलाश करना है. पुलिस राजधानी दिल्ली में पिछले छह महीनों में मिले मानव शरीर के हिस्सों और अज्ञात-लावारिश शवों की भी पड़ताल कर रही है.  

दिल्ली की जांच-पड़ताल

दिल्ली पुलिस ने इस मामले के आरोपी आफताब पूनावाला को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था. दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उसकी पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी है. उस पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्दा की हत्या का आरोप है. उसने श्रद्धा के शव के 30 से अधिक टुकड़े किए थे. पुलिस के मुताबिक इन टुकड़ों को उसने हत्या के बाद दो-तीन महीनों में महरौली के जंगलों में ठिकाने लगाया था. गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस टीमें आफताब को लेकर महरौली के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही हैं. लेकिन उन्हें अभी तक केवल 13-15 संदिग्ध हड्डियां ही मिली हैं. पुलिस ने इनको फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा है. पुलिस अभी तक सिर और धड़ का हिस्सा बरामद नहीं कर पाई है.

एक पुलिस अधिकारी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, '' हम अपनी खोज को विस्तार देने के लिए लावारिश शरीर के टुकड़ों खासकर खोपड़ियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि आफताब झूठ बोल रहा हो. हम उसकी बातों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं. हमें लगता है कि उसने शरीर के कुछ हिस्सों को कहीं और ले जाकर फेंक दिया हो. इसलिए हमने अन्य पुलिस थानों को मदद के लिए कहा है.''

डीएनए और फॉरेंसिक टेस्टिंग का भरोसा

श्रद्धा की पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस डीएनए टेस्टिंग और फॉरेंसिक टेस्ट का सहारा ले रही है. दिल्ली में अन्य जगहों पर मिले लावारिश शरीर के अंगों की भी जांच कराई जाएगी. पांडव नगर में पुलिस ने तीन से पांच महीने में एक सिर और हाथ के टुकड़े बरामद किए थे. इस मामले के मृतक की कद-काठी वाले किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी किसी ने नहीं दर्ज कराई थी. पुलिस इसकी भी जांच कराएगी. 

इस मामले में पुलिस को अभी तक ऐसा कोई चश्मदीद भी नहीं मिला हो, जिसने हत्या के दिन के आसपास आफताब और श्रद्धा को देखा हो. इस मामले का एक संदिग्ध इस जोड़े से हिमाचल में मिला था. उसी ने उन्हें छतरपुर पहाड़ी में एक कमरे का फ्लैट दिलाया था. यह व्यक्ति भी लापता बताया जा रहा है. पुलिस इस व्यक्ति से यह पूछना चाहते हैं कि जब श्रद्धा और आफताब 15 मई को इस फ्लैट में शिफ्ट हुए तो उसने क्या देखा था. यह व्यक्ति भी उसी इलाके में रहता है, लेकिन उसका घर बंद है.  

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली नगर निगम की उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है, जिससे छतरपुर पहाड़ी इलाके में कूड़ा फेंक जाता है. आफताब ने बताया है कि उसने खून से सने कपड़े और अन्य सूबत व सामान को इसी गाड़ी में डाल दिया था. 

ये भी पढ़ें

Shraddha Murder Case: आफताब का कबूलनामा- श्रद्धा के शरीर को काटने में लगे 10 घंटे, चेहरे को जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget