एक्सप्लोरर

Sharjeel Imam: दिल्ली हाईकोर्ट में कल होगी शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर सुनवाई, जानें- क्या है आरोप?

Sharjeel Imam News: शरजील इमाम पर आरोप है कि उसने जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित रूप से ऐसा भाषण दिया था, जिसमें उसने असम और पूर्वोत्तर भाग को देश से अलग करने की धमकी दी थी.

Sharjeel Imam Bail Petition: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) 2020 में हुए दंगे के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा. शरजील इमाम पर राजद्रोह का आरोप है. यह याचिका जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल (Siddharth Mridul) और जस्टिस तलवंत सिंह (Talwant Singh) की पीठ के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. इसमें निचली अदालत के 24 जनवरी 2022 के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत शरजील इमाम की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी.

हाईकोर्ट ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस से जानना चाहा था कि क्या शरजील की जमानत अर्जी ‘फैसले’ के लिए निचली अदालत के पास भेजी जा सकती है, क्योंकि इस राहत की मांग को खारिज करने संबंधी निचली अदालत के आदेश में उसका आधार नहीं बताया गया है. पीठ ने कहा था कि चूंकि, सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-124 ए (राजद्रोह) पर रोक लगा रखी है, ऐसे में शरजील के खिलाफ लगाई गई अन्य धाराओं को दिमाग में रखते हुए निचली अदालत के जमानत अर्जी खारिज किए जाने के आदेश का परीक्षण करना होगा.

शरजील इमाम पर इन धाराओं में आरोप हुए हैं तय

निचली अदालत ने पिछले साल शरजील पर आईपीसी की धारा 124 ए (राजद्रोह), 153 ए(वैमनस्य फैलाना), 153 बी (राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक अवांछनीय हरकत), 505 (सामाजिक शांति भंग करने वाले बयान) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 (अवैध गतिविधि के लिए दंड) के तहत आरोप तय किए थे. 

याचिका में शरजील इमाम ने क्या कहा?

अभियोजन के अनुसार, शरजील ने 13 दिसंबर 2019 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया और 16 दिसंबर 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित रूप से ऐसा भाषण दिया था, जिसमें उसने असम और पूर्वोत्तर भाग को देश से अलग करने की धमकी दी थी. हाईकोर्ट में अपनी याचिका में शरजील ने कहा है कि निचली अदालत यह ‘समझने में विफल रही’ कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में उसकी पूर्व जमानत अर्जी को खारिज किए जाने का आधार यानी राजद्रोह का आरोप तो टिकता ही नहीं है, इसलिए उसे राहत दी जाए.

ये भी पढ़ें- MCD School Teachers: सविंदा पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, खिल उठे हजारों टीचर्स के चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
बर्थ एनिवर्सरी: 'चुपके चुपके' दिल चुरा ले गए धर्मेंद्र, ही-मैन की 5 आइकॉनिक परफॉर्मेंस ओटीटी पर देखें यहां
बर्थ एनिवर्सरी: 'चुपके चुपके' दिल चुरा ले गए धर्मेंद्र, ही-मैन की 5 आइकॉनिक परफॉर्मेंस ओटीटी पर देखें यहां
Video: 'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Embed widget