एक्सप्लोरर

सीलमपुर से AAP विधायक जुबैर अहमद ने कुणाल की हत्या पर कहा, 'कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम...'

Seelampur News: सीलमपुर में हुई 17 वर्षीय किशोर की हत्या को AAP विधायक ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मामले को हिंदू-मुस्लिम से न जोड़ने की अपील की. हत्यारों को फांसी की मांग की.

Seelampur Kunal Murder Case: सीलमपुर इलाके में 17 साल के किशोर की हत्या के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है. इस घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है. यहां से स्थानीय विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. शुक्रवार (18 अप्रैल) को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान 'आप' विधायक ने कहा कि सीलमपुर में कुणाल नाम के एक नाबालिग किशोर की हत्या हुई है. यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद है.

आप विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए. मुझे लगता है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है, और मेरा मानना है कि उन्होंने पहले ही कुछ संदिग्धों का पता लगा लिया है और उनकी पहचान कर ली है. 

प्रोजेक्ट करने की कोशिश करने वालों की होनी चाहिए पहचान 
उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है, हिंदू-मुस्लिम एंगल इसमें नहीं है, जैसा कि कुछ लोग प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी बातें फैलाने वालों की भी पहचान होनी चाहिए, क्योंकि वे इलाके के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

सीलमपुर को नशा मुक्त करने का है मकसद
आप विधायक ने मांग की है कि किशोर की हत्या मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए. दिल्ली में नशे की सप्लाई पर आप विधायक ने आगे कहा कि सीलमपुर इलाके को नशा मुक्त बनाना हमारा काम है और हम यह कार्य दिल्ली पुलिस के सहयोग से कर रहे हैं. हमारा एक ही मकसद है कि सीलमपुर को नशा मुक्त करना है. लेकिन, सवाल यह है कि जब देश में इतनी मजबूत सरकार है तो दिल्ली में नशे का सामान कैसे सप्लाई हो रहा है. आप विधायक ने कहा कि वह मृतक के परिजनों से मुलाकात करने के लिए जाएंगे. उनकी पार्टी की संवेदना परिवार के साथ है.

कुणाल के रूप में हुई है मृतक की पहचान 
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की गुरुवार शाम को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है. नाबालिग पर गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली BJP में 256 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक तय होंगे नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Delhi News: पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget