एक्सप्लोरर

Delhi Crime: पहली पत्नी के रहते शख्स ने किसी और से की शादी, दूसरी बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Karawal Nagar Murder Case: दिल्ली में 19 फरवरी को करावल नगर थाने की पुलिस को एक कॉल मिली थी. इसमें महिला ने बताया था कि उसके हसबैंड उठ नहीं रहे हैं और शायद उसकी डेथ हो गई है.

Murder In Karawal Nagar: अक्सर ऐसा सुनने को मिलता है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं, फिर उन्हें गलत-सही कुछ नहीं सूझता है. कुछ ऐसा ही मामला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के करावल नगर थाना इलाके में देखने को मिला. करावल नगर इलाके में बिहार के देवरिया गांव का रहने वाला मुन्ना किराए पर रहता था. वो शादीशुदा था. उसकी पत्नी और तीन बच्चे उसके परिजनों के साथ बिहार में रहते हैं. वहीं दिल्ली में मुन्ना अपने से काफी छोटी उम्र की मोना के प्यार के चक्कर मे पड़ गया और फिर पहली पत्नी के रहते, दूसरी शादी कर ली.

इस बीच कुछ दिनों के बाद ही मुन्ना से उम्र में काफी छोटी मोना का किसी और से प्रेम संबंध हो गया. इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे. इसक बाद 19 फरवरी को मुन्ना की हत्या हो गई. इस पूरे मामले में शक मुन्ना की दूसरी पत्नी मोना पर है. आरोप है कि मोना ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर मुन्ना की हत्या कर दी. मृतक के परिजनों ने भी उसकी दूसरी पत्नी पर ही साजिशन उसकी हत्या का आरोप लगाया है.

खून से सनी पाई गई मुन्ना की बॉडी

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को पीसीआर से करावल नगर थाने की पुलिस को एक कॉल मिली थी. इसमें कॉलर ने बताया, "हसबैंड उठ नहीं रहे हैं, शायद उसकी डेथ हो गई है." इसकी सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम वेस्ट कमल विहार के गली नम्बर 3/2 मौके पर पहुंची. यहां उन्हें मुन्ना की बॉडी खून से लथपथ पड़ी मिली और उसके गले पर पट्टे का, जबकि उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए. इस पर पुलिस ने मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला कर जांच करवाई और सबूतों को इकट्ठा किया.

पुलिस कर रही दूसरी पत्नी से पूछताछ 

पुलिस ने मुन्ना की बॉडी को जीटीबी हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को मॉर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसमें पुलिस को दोनों के बीच उम्र में काफी अंतर और अक्सर झगड़ा होने का पता चला. इस मामले में पुलिस मृतका की दूसरी पत्नी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Nizamuddin Railway Station: पहले से बदल जाएगा निजामुद्दीन स्टेशन, फुट ओवर ब्रिज सहित इन सुविधाओं से होगा लैस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget