एक्सप्लोरर

School Reopen in Gurugram: गुरुग्राम में हवा 'बहुत खराब' फिर भी आज से खुले स्कूल

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के 'गंभीर' स्तर पर जाने के बाद स्कूलों को बंद करने और निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश दिया था. जिसके बाद प्रदेश सरकार ने स्कूल-कॉलेज सहित कई कार्यों पर रोक लगा दी थी.

School Reopen in Gurugram: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बाद बंद किए गए स्कूलों को खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है. हालांकि अभी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है, इसके बावजूद गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कहा है कि आज से यानी 27 नवंबर से गुरुग्राम के सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुलेंगे.

जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शहर में प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है. ऐसे में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को पहले की तरह शुक्रवार से खोला जाएगा. इस दौरान सभी संस्थानों को कोविड की गाइडलाइन का पालन करना  होगा. इस आदेश को जिला शिक्षा अधिकारी समेत खंड शिक्षा अधिकारी को भी भेज दिए गए हैं.


School Reopen in Gurugram: गुरुग्राम में हवा 'बहुत खराब' फिर भी आज से खुले स्कूल

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के 'गंभीर' स्तर पर जाने के बाद स्कूलों को बंद करने और निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था. जिसके बाद प्रदेश सरकार ने स्कूल-कॉलेज सहित कई कार्यों पर रोक लगा दी थी. हालांकि पहले सिर्फ 17 नवंबर तक ही स्कूल बंद करने के आदेश जारी किेए गए थे लेकिन प्रदूषण में कमी होता नहीं देख तारीख बढ़ा दी गई थी.

आपको बता दें कि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 402 दर्ज किया गया है. जबकि गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 है और 'बहुत खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज धीमी हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदूषण को फैलने में मदद मिलेगी. इसके अलावा शनिवार को भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के आसपास रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में भी कोई खास सुधार की संभावना नहीं दिख रही है.

इस बीच, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ₹12.25 लाख का जुर्माना लगाया गया है. द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रदूषण के लिए NHAI और उसके ठेकेदार पर जुर्माना लगाया है. उद्योग विहार में तीन और सोहना में एक निर्माण स्थल पर भी जुर्माना लगाया गया है. डीजल जनरेटर सेट का उपयोग करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Farmers Protest: किसान आंदोलन का एक साल, गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ा जमावड़ा, दिल्ली पुलिस की अपील- अपने हाथों में न लें कानून

Farm Laws To Be Repealed: संसद सत्र के पहले ही दिन कृषि कानून वापस लेने की तैयारी तेज, सांसदों को व्हिप जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में शख्स की मौत, पूर्व IAS अधिकारी बेटे संग गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में शख्स की मौत, पूर्व IAS अधिकारी बेटे संग गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो के बंद 6 स्टेशन खुलेंगे या नहीं? 18 मिनट में DMRC ने बदला फैसला
दिल्ली मेट्रो के बंद 6 स्टेशन खुलेंगे या नहीं? 18 मिनट में DMRC ने बदला फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget