एक्सप्लोरर

दिल्ली की जनता को 2 और नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात, सौरभ भारद्वाज ने किया उद्घाटन

Delhi News: दिल्ली सरकार ने मोती नगर के ज़खीरा चारा मंडी में एक मोहल्ला क्लीनिक खोला है. अब इस क्लीनिक में दवाई और टेस्ट मुफ्त होंगे. सरकार ने डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने की योजना बनाई है.

New Mohalla Clinic Open In Moti Nagar: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को मोती नगर विधानसभा में नवनिर्मित 2 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या अब बढ़कर 545 हो गई है, जहां सभी तरह का इलाज मुफ्त में किया जाता है.

महिलाओं के लिए विशेष मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं, जहां उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारी और डॉक्टर महिलाएं होंगी. आने वाले दिनों में दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों मे और भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि कुछ लोगों ने दिल्ली की जनता के खिलाफ बड़ी साजिश रची हैं और दिल्ली की जनता के काम में बाधा डालने की कोशिश की है. लेकिन मैं दिल्ली के हर निवासी को भरोसा दिलाता हूं कि हम किसी भी काम को रुकने नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक से दिल्ली के लोगों को काफी फायदा हो रहा है. पिछले कुछ साल में सभी मोहल्ला क्लीनिकों में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इलाज कराया है. प्रभावी इलाज मिलने से आम तौर पर महंगे प्राइवेट अस्पतालों में जाने वाले संपन्न लोग भी अब मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं. इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इन नवनिर्मित मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और डॉक्टरों से बातचीत भी की. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में कुल 545 मोहल्ला क्लीनिक संचालित हैं, जिनमें 2 नए शामिल हैं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "हमने 2015-16 में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य बुखार, खांसी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराना था. इससे बड़े अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से बचा जा सकेगा. दिल्ली में कई बड़े सरकारी और निजी अस्पताल हैं. अस्पतालों में हमेशा भीड़ रहती है, इसलिए हमने सोचा कि क्यों न दिल्ली की हर कॉलोनी और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक के रूप में 'छोटे पैमाने के अस्पताल' खोले जाएं?" 

उन्होंने आगे कहा कि पहला मोहल्ला क्लिनिक पीतमपुरा की झुग्गियों में बनाया गया था. इसे लोगों से बहुत प्रशंसा मिली और इसके शानदार नतीजे सामने आए. इस मोहल्ला क्लीनिक के आसपास के लोग बहुत खुश थे, क्योंकि अगर उन्हें छोटी-मोटी बीमारी होती थी तो वे यहां आते थे और मुफ्त में इलाज कराते थे.

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मोहल्ला क्लीनिक की दुनिया भर में हो रही प्रशंसा के बारे में आगे कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में एयर कंडीशनर कमरा उपलब्ध है, डॉक्टर पूरी तरह से इलाज करते हैं, लैब टेस्ट मुफ्त हैं, पास के अस्पताल में एक्स-रे मुफ्त है और सभी दवाएं मुफ्त हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां इस मॉडल का अध्ययन करने आते हैं. एक बार स्वीडन के पूर्व पीएम ने इन मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव यहां मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने आए थे.

ये भी पढ़ें: लेटरल एंट्री पर संजय सिंह का दावा, '4 राज्यों के चुनावों के बाद IAS में आरक्षण खत्म होगा'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget