एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'घंटों मन की बात करने वाले PM जलते मणिपुर पर सिर्फ 36 सेकेंड बोले', सत्यपाल मलिक ने केंद्र पर साधा निशाना

Satya Pal Malik News: सत्यपाल मलिक ने कहा, 'हर माह घंटों तक मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री आज जलते मणिपुर पर मात्र 36 सेकेंड बोले. ये सरकार दोबारा सत्ता में आई तो पूरे देश में दंगे कराएंगी.'

Delhi News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) अपने बयानों की वजह से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार वह मणिपुर हिंसा के तहत कूकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना सामने आने के बाद अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं. कभी प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी रहे सत्यपाल मलिक ने अपने ताजा बयान में पीएम मोदी को निशाने पर लिया है.

उन्होंने कहा है कि मन की बात सहित अन्य मुद्दों पर घंटों तक बोलने वाले पीएम मोदी मणिपुर में घटी अमानवीय और देश को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर केवल 36 सेकेंड ही बोले. कुछ सेकेंड का उनका ये बयान सभी को चकित करने वाला है. मलिक ने मणिपुर हिंसा को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, 'हर माह घंटों तक मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री आज जलते मणिपुर पर मात्र 36 सेकेंड बोले. ऐसा क्यों? बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में सरेआम बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है. मणिपुर में महिलाओं पर हो रही बर्बरता निंदनीय है.

'दोबारा सत्ता में आए तो पूरे देश में दंगा कराएंगे'

इससे पहले यानी 20 जुलाई को सत्यपाल मलिक ने मणिपुर की घटना (Manipur Violence) को शर्मसार करने वाली करार दिया था. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो हृदय को द्रवित करने वाली है. मणिपुर की घटना पर अपनी सख्त नाराजगी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को रूकवाने वाले आज अपने ही देश में पिछले 60 दिनों से जल रहे मणिपुर को क्यों नहीं बचा रहे. अगर ये सरकार दोबारा सत्ता में आई तो ये ऐसे ही पूरे देश में दंगे कराएंगी. 

'140 करोड़ देशवासियों की हो रही बेइज्जती'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले पहली बार मणिपुर हिंसा पर कहा था कि मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है. मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मणिपुर की घटना से दुखी हूं. माताओं और बहनों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा कि गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं लेकिन बेइज्जती 140 करोड़ देशवासियों को शर्मशार होने पड़ रहा है. पीएम देश के सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने-अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें. माताओं बहनों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएं. घटना चाहे राजस्थान या छत्तीसगढ़ में किसी की हो या मणिपुर की हो, उस पर लगाम लगाने की जरूरत है. इन मामलों में सियासी विवादों से ऊपर उठकर नारी का सम्मान को बहाल करना होगा. 

यह भी पढ़ें: Bhim Army Protest In Delhi: दिल्ली के जंतर मंतर पर भीम आर्मी का प्रचंड प्रदर्शन आज, 23 दिन पहले चंद्रशेखर पर हुआ था जानलेवा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget