एक्सप्लोरर

Bhim Army Protest In Delhi: दिल्ली के जंतर मंतर पर भीम आर्मी का प्रचंड प्रदर्शन आज, 23 दिन पहले चंद्रशेखर पर हुआ था जानलेवा हमला 

Chandrashekhar Azad News: भीम आर्मी के  प्रदर्शन का मकसद दलितों और वंचितों की आवाज को बुलंद करना के साथ इस समुदाय से जुड़े लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. 

Delhi News: मणिपुर में कूकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर सड़क से संसद तक देशभर में मचे घमासान के बीच आज भीम आर्मी (Bhim Army) की ओर से जंतर मंतर पर प्रचंड प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदर्शन में देशभर के लोग शामिल होंगे. प्रदर्शन का मकसद दलितों और वंचितों को आवाज हमेशा के लिए बंद करने के मकसद से 28 जून को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर हुए हमले का विरोध करना है. साथ ही गरीब, दलित, आदिवासियों और पिछड़ों में एकता की डोर को मजबूत करते हुए उन्हें जागरूक करना है.

यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि आज भीम आर्मी का स्थापना दिवस है. इस अवसर पर दिल्ली के जंतर पर आयोजित प्रदर्शन में भीम आर्मी के देशभर में सक्रिय नेता, कार्यकर्ता व समर्थक इसमें शामिल होंगे. खास बात यह है कि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर साथ चंद्रशेखर आजाद के साथ राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी शामिल होंगे. दरअसल, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 23 दिन पहले अपने अपने ऊपर हुए हमले से काफी आक्रोशित हैं. वह अपने हुए हमले को देश के दलितों और वंचितों की आवाज को दबाने का प्रयास मातने हैं. यही वजह है कि उन्होंने भीमी आर्मी की स्थापना दिवस पर 21 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. आज चंद्रशेखर आजाद देश के दबे-कुचलों को संघर्ष के लिए आने का संदेश भी देंगे. साथ ही अपनी रणनीति का खुलासा भी करेंगे. 

CBI से जांच और Z प्लस सुरक्षा देने की मांग

यूपी के देवबंद में 28 जून को चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमलों को लेकर उनके समर्थकों का कहना है कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता कोई और है. मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी और चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग उठाई है. भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई जांच और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग कर चुके हैं. बता दें कि 28 जून को देवबंद में एक ही जाति के चार युवकों ने चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया था, उनकी कार पर गोलियां चलाई थीं. इस हमले में एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकल गई थी. चंद्रशेखर पर हमला एक साजिश के तहत किया गया है. चंद्रशेखर रावण को पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके समर्थकों का कहना है कि पुलिस अभी तक असली मुजरिम तक नहीं पहुंच पाई है. यही वजह है कि भीम आर्मी व आसपा कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Row: कांग्रेस की 'हां' के बाद AAP का नया सियासी दांव, कार्यकर्ताओं को गुपचुप दिए ऐसे आदेश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget