एक्सप्लोरर

BJP को बड़ा झटका, राजेंद्र नगर से वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा टीम के साथ AAP में शामिल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बुधवार को बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. राजेंद्र नगर विधानसभा में रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी पार्टी में शामिल हो गए. 

पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई. इस मौके पर वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने संजीव अरोड़ समेत उनकी पूरी टीम का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत किया.

संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बीजेपी से जुड़े रहे

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह और विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बीजेपी से जुड़े रहे हैं और इस दौरान उन्होंने वहां अलग-अलग पदों पर रहकर काम किया है.

आप में शामिल होने पर क्या बोले संजय सिंह ?

संजय सिंह ने कहा कि वह बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मीडिया प्रभारी, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, बीजेपी जिला करोल बाग के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं. संजीव अरोड़ा करीब 30 साल सामाजिक क्षेत्र में जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं. अपनी संस्था ‘इंद्रप्रस्थ संजीवनी’ के तहत करीब 50 हजार लोगों की टीम के साथ पूरी दिल्ली में समाज सेवा का काम कर रहे हैं. संजीव अरोड़ा केपीएस गिल फाउंडेशन और नारायण विहार, सोशल वेलफेयर सोसाइटी के भी अध्यक्ष हैं. 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह अनेकों महामंडलेश्वर संतों के आशीर्वाद से गंगा पुत्र की उपाधि से सम्मानित हैं. मैं इनका आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं. वहीं, विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा राजेंद्र नगर और करोल बाग के इलाके में अपने एनजीओ के माध्यम से पिछले कई सालों से सक्रिय हैं और लोगों की काफी मदद की है. मुझे पूरा भरोसा है कि इनके आने से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की इस मुहिम को और ताकत मिलेगी.

इस दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं पिछले 25 सालों से बीजेपी से जुड़ा हूं, लेकिन आज उसकी वह विचारधारा नहीं रही जो 25 साल पहले थी. इतने वर्षों से पार्टी की सेवा करने के बाद जिस आधार पर टिकट बांटे गए, जिसमें न सिर्फ मुझे, बल्कि मुझसे भी कई वरिष्ठ लोगों को एक तरफ करके ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो अभी हाल ही में पार्टी से जुड़ा. उस उम्मीदवार के बारे में सभी जानते हैं कि वह रात 8 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक किसी से मिलता नहीं है. किसी का फोन नहीं उठाता है. 

संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को बीजेपी ने पता नहीं क्या सोचकर टिकट दिया है इससे राजेंद्र नगर का हर कार्यकर्ता आहत है. आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं. वह दिल्ली के झुग्गीवालों के बारे में सोच रहे हैं. उनके लिए भी योजनाएं बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  'अरविंद केजरीवाल के काम पर दिल्ली की जनता फिर लगाएगी मुहर', संजय सिंह का बड़ा बयान

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget