एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, तरनजीत सिंह संधू ने संभाला पदभार, 23वें LG के रूप में ली शपथ

Delhi News In Hindi: इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए. शपथ लेने के बाद वह राजघाट पहुंचे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के तौर पर पदभार संभाला.
  • संधू ने कहा, विकसित दिल्ली-भारत के सपने को साकार करेंगे.
  • पदभार संभालने के बाद राजघाट, गुरुद्वारा रकाब गंज का किया दौरा.

दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है, वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने लोक निवास में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में शपथ ली. दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी कार्यक्रम में पहुंचे. 

कई दलों के नेता शपथ में हुए शामिल

इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों के कई सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे. दिल्ली उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, अलग-अलग धर्मों के धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी समारोह में शामिल हुए.

कार्यक्रम में कई देशों के राजनयिक भी मौजूद थे. इनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश सहित कई देशों के राजदूत और उच्चायुक्त शामिल रहे. बड़ी संख्या में कूटनीतिक समुदाय के सदस्य भी इस अवसर के गवाह बने.

शपथ ग्रहण करने के बाद क्या बोले उपराज्यपाल?

शपथ लेने के बाद उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार, दिल्ली सरकार, पड़ोसी राज्यों की सरकारों और दिल्ली की जनता के साथ मिलकर काम करेंगे. उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री के विकसित दिल्ली और विकसित भारत के सपने को साकार करना है. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक बड़ा और महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए यहां की समस्याओं को हल करने के लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करना होगा. संधू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं और पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे.

राजघाट पहुंचे तरनजीत सिंह संधू

शपथ ग्रहण के बाद संधू राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब और कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया. तरनजीत सिंह संधू भारत के अनुभवी राजनयिक रहे हैं. वह भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. 

वह अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. विदेश नीति और प्रशासन का लंबा अनुभव होने के कारण माना जा रहा है कि दिल्ली के प्रशासन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

दिल्ली में उपराज्यपाल का पद काफी अहम माना जाता है. राजधानी होने के कारण यहां केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तालमेल बनाए रखना भी इस पद की बड़ी जिम्मेदारी होती है. ऐसे में नए उपराज्यपाल से उम्मीद की जा रही है कि वह विकास, प्रशासन और जनता से जुड़े मुद्दों को मिलकर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: 'PM मोदी की सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली के रोहिणी में रोड रेज का मामला, रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी में रोड रेज का मामला, रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली वालों को लगने वाला है तगड़ा झटका! महंगी होगी बिजली; बढ़कर आएंगे लोगों के बिल
दिल्ली वालों को लगने वाला है तगड़ा झटका! महंगी होगी बिजली; बढ़कर आएंगे लोगों के बिल
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं के बाद गर्मी से राहत; IMD ने दी ये सलाह
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं के बाद गर्मी से राहत; IMD ने दी ये सलाह

वीडियोज

Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
बंगाल में 4000 EVM जलने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले, 'अगर हम आज नहीं जागे तो...'
बंगाल में 4000 EVM जलने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले, 'अगर हम आज नहीं जागे तो...'
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
तोरई की खेती का नया और हिट फॉर्मूला, अपनाएं यह तकनीक और एक बीघे में पाएं लाख रुपये का रिटर्न
तोरई की खेती का नया और हिट फॉर्मूला, अपनाएं यह तकनीक और एक बीघे में पाएं लाख रुपये का रिटर्न
Video: मासूमों को दिखाई क्रूरता! क्लास में बच्चों को थप्पड़ मारता टीचर कैमरे में कैद- वीडियो वायरल
मासूमों को दिखाई क्रूरता! क्लास में बच्चों को थप्पड़ मारता टीचर कैमरे में कैद- वीडियो वायरल
Embed widget