एक्सप्लोरर

तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के LG पद की ली शपथ, कई देशों के राजनयिक भी रहे मौजूद

Delhi New LG: दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में सीएम रेखा गुप्ता समेत कई देशों के राजनयिक भी मौजूद रहे.

दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है, वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने लोक निवास में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में शपथ ली. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी कार्यक्रम में पहुंचे. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों के कई सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे. दिल्ली हाई कोर्ट के कई जज, अलग-अलग धर्मों के धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी समारोह में शामिल हुए.

शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राजनयिक भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कई देशों के राजनयिक भी मौजूद थे. इनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश सहित कई देशों के राजदूत और उच्चायुक्त शामिल रहे. बड़ी संख्या में कूटनीतिक समुदाय के सदस्य भी इस अवसर के गवाह बने. शपथ लेने के बाद उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार, दिल्ली सरकार, पड़ोसी राज्यों की सरकारों और दिल्ली की जनता के साथ मिलकर काम करेंगे. 

सभी पक्षों को मिलकर काम करना होगा- तरनजीत सिंह संधू

उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के विकसित दिल्ली और विकसित भारत के सपने को साकार करना है. दिल्ली एक बड़ा और महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए यहां की समस्याओं को हल करने के लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करना होगा.'' संधू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं और पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे.

शपथ ग्रहण के बाद संधू राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब और कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया.

कई अहम पदों पर काम कर चुके तरनजीत सिंह संधू

तरनजीत सिंह संधू भारत के अनुभवी राजनयिक रहे हैं. वह भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. विदेश नीति और प्रशासन का लंबा अनुभव होने के कारण माना जा रहा है कि दिल्ली के प्रशासन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

दिल्ली में LG का पद काफी अहम माना जाता है. राजधानी होने के कारण यहां केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तालमेल बनाए रखना भी इस पद की बड़ी जिम्मेदारी होती है. ऐसे में नए उपराज्यपाल से उम्मीद की जा रही है कि वह विकास, प्रशासन और जनता से जुड़े मुद्दों को मिलकर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Delhi News: राजघाट बस डिपो के पास जंगल में भड़की भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
दिल्ली: राजघाट बस डिपो के पास जंगल में भड़की भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे और भी सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी, होगा ये एक्शन
दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे और भी सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी, होगा ये एक्शन
Delhi News: दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और स्मार्ट, पुरानी RS-1 ट्रेनें हाईटेक सुविधाओं के साथ होंगी अपग्रेड
दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और स्मार्ट, पुरानी RS-1 ट्रेनें हाईटेक सुविधाओं के साथ होंगी अपग्रेड
Advertisement

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talks: 'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget