एक्सप्लोरर

'अरविंद केजरीवाल के काम पर दिल्ली की जनता फिर लगाएगी मुहर', संजय सिंह का बड़ा बयान 

Sanjay Singh News:  आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के मुताबिक दिल्ली की जनता को इस बार यह तय करना है कि उनकी अगुवाई अरविंद केजरीवाल करेंगे या बड़का झूठा पार्टी (BJP) वाले करेंगे. 

Sanjay Singh AAP: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के अंबेडकर नगर में अजय दत्त और देवली विधानसभा में प्रेम कुमार चौहान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. आप सांसद ने कहा कि दिल्ली की जनता फिर से अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति पर मुहर लगाने जा रही है. पूरी दिल्ली कह रही है कि आप की सरकार बन रही है. 

आप सांसद ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज समेत तमाम सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली को मुनाफे का बजट दिया." 

'बीजेपी वाले कर रहे अडाणी की गुलामी' 

उन्होंने कहा, "बीजेपी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अडाणी की गुलामी कर रही है, जबकि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता की सेवा कर रहे हैं. इस चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा की जमानत जब्त करके बताएगी कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है, गुंडों के साथ नहीं. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि 5 फरवरी दिल्ली के लिए सबसे बड़ा दिन है. दिल्ली के लोग इस चुनाव के मालिक हैं. दिल्ली की जनता को यह तय करना है कि उनकी अगुवाई अरविंद केजरीवाल करेंगे या बड़का झूठा पार्टी वाले करेंगे."

'पूरी जिंदगी जेल में रखोगे तो भी नहीं झुकेंगे'

उन्होंने कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी और नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ देश की संसद से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ती है. इन लोगों ने 23 महीने तक आप नेता सत्येंद्र जैन को जेल में रखा था. 17 महीने तक मनीष सिसोदिया को जेल में रखा. 6-6 महीने मुझे और अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा. बीजेपी वाले कहते थे कि हमारे सामने झुक जाओ और हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ तुम्हें सारी सुख-सुविधा मिलेगी. हमने कहा, '6 महीने क्या, अगर पूरी जिंदगी भी जेल में रखोगे तब भी हम झुकने वाले नहीं हैं. 

संजय सिंह ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल ने बता दिया है कि 8 फरवरी को मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 2100 रुपए की महिला सम्मान राशि आएगी. जिसने फार्म नहीं भरा है वो 5 फरवरी को फिर से भर देना. 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू की जाएगी. इसके तहत सरकारी हो या प्राइवेट सभी बुजुर्गों का इलाज बिल्कुल मुफ्त होगा. उनके इलाज का जिम्मा अब अरविंद केजरीवाल की सरकार लेगी. 

Arvind Kejriwal: 'हनुमान जी का आशीर्वाद है, सिर्फ मैं दे सकता हूं फ्री बिजली', अरविंद केजरीवाल का दावा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget