एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने होने पर संजय सिंह बोले, 'प्रधानमंत्री के पास एक सुनहरा मौका...'

Sanjay Singh on Operation Sindoor: संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप के दबाव में सुनहरा मौका गंवा दिया. पीओके को कब्जा करने और बलूचिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से अलग करने का मौका गंवा दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने पूरे होने पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई. शनिवार (7 जून) को उन्होंने कहा कि सरकार ये स्पष्ट कर चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. इस ऑपरेशन की शुरुआत प्रधानमंत्री और बीजेपी के लिए वोट मांगने के लिए नहीं हुई थी. वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए इसकी शुरुआत नहीं हुई थी.

'अभी तक पहलगाम के आतंकी गिरफ्तार या मारे नहीं गए'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, "आज भी वो खूंखार आतंकवादी जिन्होंने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े, अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए, मारे नहीं गए. ऑपरेशन सिंदूर का जो लक्ष्य था, पीओके पर कब्जा करना, आतंकी ठिकानों को पूरी तरीके से समाप्त करना, उसको भारत सरकार पूरा करे. प्रधानमंत्री ऐसी इच्छाशक्ति दिखाएं मैं यही उम्मीद करता हूं."

'ट्रंप के दबाव में प्रधानमंत्री ने मौका गंवाया'

आप सांससद ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री के सामने जो एक सुनहरा मौका था पीओके को कब्जा करने का, 21 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने का, बलूचिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से अलग करने का, वो मौका ट्रंप के दबाव में उन्होंने गंवाया है, ये प्रश्न भी आज एक महीने पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं. जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. एक नहीं दस बार ट्रंप ने खुलेआम कहा कि उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी के नाम पर लड़ाई रुकवाई, सीजफायर कराया है."

'सदन में आकर जवाब दें प्रधानमंत्री'

सुप्रिया सुले ने शुक्रवार (6 जून) को कहा कि संसद के विशेष सत्र की मांग का सही समय नहीं है. इस पर संजय सिंह ने कहा, "किस समय को आप सही मानते हैं, नहीं मानते हैं, ये उनके दल की प्राथमिकता हो सकती है. लेकिन देश ये जानना चाहता है कि सेना के सबसे बड़े अधिकारी सीडीएस महोदय ने जो सवाल उठाए हैं कि विमान गिरे तो क्यों गिरे, इसका जवाब कौन देगा? कोई राजनीतिक दल तो देगा नहीं, देश के प्रधानमंत्री ही देंगे. सदन में आकर जवाब में, इसमें क्या परेशानी है?"

'सर्वदलीय बैठक में नहीं आए, घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं'

संजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि बहुत सारे सवाल पिछले दिनों उठे हैं. आप (प्रधानमंत्री) सर्वदलीय बैठक में नहीं आए. आप बिहार के चुनाव की रैली को संबोधित कर रहे थे. उसके बाद फिल्मी सितारों को संबोधित कर रहे थे. फिर आंध्र प्रदेश को संबोधित कर रहे थे. फिर घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget