एक्सप्लोरर

Bharat Ratna: मनमोहन सिंह को 'भारत' रत्न देने की मांग का संजय सिंह ने किया समर्थन, केंद्र से की ये अपील

Manmohan Singh Bharat Ratna: आप सांसद संजय सिंह के मुताबिक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 'भारत रत्न' पाने के सभी मानदंडों को पूरा करते हैं. केंद्र सरकार को चाहिए कि वो इस विषय पर विचार करे.

Manmohan Singh Died: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार (27 December) को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है. 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब मैं राज्यसभा में पहुंचा उस वक्त से लेकर अब तक उनका आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ. मुझे एक घटना याद है जिसको मैं कभी भूल नहीं सकता. एक बार मैं सिग्नेचर कर रहा था, तब डिजिटल सिग्नेचर का दौर नहीं था. लोग खुद सिग्नेचर किया करते थे.

मैंने देखा कि पीछे से मेरे कंधे पर किसी ने हाथ रखा. मैंने देखा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी खड़े हैं. मैंने उनके पैर छुए. उन्होने कंधे पर हाथ रखकर कहा कि संजय सिंह आप विपक्ष की मजबूत आवाज हैं. तो उनके ये वाक्य मुझे हमेशा याद रहते हैं. 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बहुत बड़े इंसान थे. जब वो संसद में बोलने के लिए खड़े होते थे दोनों लोग चाहे वो पक्ष हो या विपक्ष चुपचाप सभी उनकी बात सुनते थे. वह ज्यादा से ज्यादा 2 या तीन मिनट में अपनी बात पूरी कर देते थे. कम शब्दों में बड़ी बात कह देते थे. डॉक्टर मनमोहन सिंह का देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. 

'मोदी सरकार करे भारत रत्न देने पर विचार' 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज हमारी पूरी पार्टी उनको नमन करती है. उन्हें याद करती है. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की हो रही मांग पर कहा कि निश्चित रूप से उनके अंदर सारी योग्यता है जो भारत रत्न मिलने के लिए होनी चाहिए. भारत सरकार को इस पर सोचना चाहिए.

'AAP याद रखेगी उनका अहसान'

संजय सिंह ने कहा कि हम वो दिन भी कभी नहीं भूल सकते. जब दिल्ली को लेकर अध्यादेश मामले में राज्यसभा में बिल लाया गया था. तब मनमोहन सिंह व्हील चेयर में बैठकर वोटिंग के लिए सदन में आए थे. तो ये उनका एहसान हमारी पार्टी हमेशा याद रखेगी.

Manmohan Singh Death: मनोज तिवारी ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख, कहा- 'उन्होंने राजनीति में...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget