एक्सप्लोरर

संसद में पहुंचा CM केजरीवाल का मुद्दा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उठाया बड़ा कदम

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच संजय सिंह ने बड़ा फैसला लिया है.

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद पहुंच गया है. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ईडी-सीबीआई द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताते हुए राज्यसभा में स्पेशल मेंशन नोटिस दिया है.

सीबीआई पर दवाब बनाकर फर्जी केस- संजय सिंह

संजय सिंह ने नोटिस में कहा है, “देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दूसरी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. ED के मामले में ज़मानत मिलने के बाद तुरंत CBI पर दबाव बनाकर एक फर्जी केस दर्ज कराया गया. यह केवल लोकतंत्र की हत्या नहीं बल्कि संघीय ढांचे का भी हनन है. एक निर्वाचित और पूर्ण बहुमत की सरकार को जनहित के कार्य करने से रोका जा रहा है."

हेमंत सोरेन के ऊपर भी अवैध कार्रवाई- आप सांसद

आप सांसद ने आगे कहा, "पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर इस तरह की अवैध कार्रवाई की गई. अब अरविन्द केजरीवाल पर इस तरह की अवैध और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इस तरह की कार्यवाही केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है."

'देश के संघीय ढांचे को नष्ट करने की कोशश'

नोटिस में उन्होंने ये भी कहा, "आंकड़े बताते हैं कि साल 2014 से लेकर 2022 तक जितने नेताओं पर सीबीआई की कार्रवाई की गई इसमें से 95 फीसदी विपक्ष के नेता थे. लोकतंत्र को नष्ट करने के उद्देश्य से संचालित इस राजनीतिक द्वेष की भावना से परिपूर्ण कार्यवाही न केवल दिल्ली सरकार के लिए घातक है, बल्कि देश की संघीय एवं लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने का प्रयास है."

इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगे- संजय सिंह

अंत में आप सांसद ने लिखा, "अतः आपसे निवेदन है कि इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाएं. जिससे भारत की लोकतांत्रिक संघीय व्यवस्था स्वस्थ एवं सुचारु बनी रहे. एक मुख्यमंत्री की फर्जी गिफ्तारी आपातकाल का परिचय है, इस पर त्वरित रोक जरुरी है."

21 मार्च को ED, 26 जून को CBI ने किया गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 26 जून को सीबीआई ने इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

संजय सिंह का BJP पर निशाना, 'ये तो अच्छा हुआ कि 240 पर रुक गए, अगर 300 सीटें आ जाती तो...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget