एक्सप्लोरर

संजय सिंह का BJP पर निशाना, 'ये तो अच्छा हुआ कि 240 पर रुक गए, अगर 300 सीटें आ जाती तो...'

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति को अपने अभिभाषण में इसका जिक्र करना चाहिए था कि जांच एजेंसियों का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है.

Sanjay Singh On President Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (27 जून) को अपने अभिभाषण में 1975 में लागू आपातकाल का जिक्र किया. इस पर अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि पिछले 10 साल से लागू आपातकाल का जिक्र क्यों नहीं किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में खुलेआम जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''इस देश में पिछले 10 साल से आपातकाल लगा हुआ है. हम सब लोग जानते हैं कि राष्ट्रपति का भाषण सरकारी भाषण होता है, जो राष्ट्रपति के द्वारा पढ़वाया जाता है. राष्ट्रपति को अपने भाषण में इसका जिक्र करना चाहिए था कि जांच एजेंसियों का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है.''

ईडी, सीबीआई का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा- संजय सिंह

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''आपने दो मुख्यमंत्रियों को पकड़कर जेल में डाल दिया है. हेमंत सोरेन जेल में हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं. शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं. पूरे देश में ईडी और सीबीआई का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है. आपातकाल और क्या होता है. आपने ने इस हाउस के अंदर पूर्व सांसदों का घुसना बंद कर दिया. ये जो हमारे सभापति महोदय जो हैं, जिस दिन ये सभापति के पद से हटेंगे, वो इस हाउस के अंदर जा नहीं सकते हैं. ये क्या है?

'अगर 300 सीटें आ जाती तो पता नहीं क्या करते?'

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ये भी कहा, ''पहले जो पूर्व सांसद आकर हाउस की कार्यवाही देखते थे, इस नई संसद की बिल्डिंग के अंदर उनका प्रवेश बंद कर दिया. ये तो अच्छा हुआ कि ये 240 पर रुक गए, अगर 300 आ जाती तो पता नहीं अबतक ये क्या करते? बता दें कि राष्ट्रपति ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में आपातकाल का जिक्र किया. 

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ''आज 27 जून है. 25 जून, 1975 को लागू हुआ आपातकाल, संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था. तब पूरे देश में हाहाकार मच गया था लेकिन ऐसी असंवैधानिक ताकतों पर देश ने विजय प्राप्त करके दिखाई, क्योंकि भारत के मूल में गणतंत्र की परंपराएं रही हैं.'' जब राष्ट्रपति ने आपातकाल का उल्लेख किया तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने ‘शेम-शेम’ के नारे भी लगाए.

ये भी पढ़ें:

DDA Housing Scheme: 15 लाख से शुरू होगा डीडीए का वन-बीएचके फ्लैट, कम पैसे वाले करा सकते हैं बुकिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget