एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है या नहीं? संजय सिंह ने साफ किया रुख

: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कSanjay Singh on India Allianceहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया. न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि आधिकारिक रूप से इंडिया गठबंधन के साथ आम आदमी पार्टी आज की तारीख में नहीं है. हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था. क्या आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक में शामिल होगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि लोकसभा चुनाव तक इंडिया गठबंधन था. बाकी संसद का जहां तक सवाल है, आम आदमी पार्टी हमेशा मुखरता से सरकार की तमाम गलत नीतियों का विरोध करती रही है.

संसद ने किन मुद्दों को उठाएगी आप?

संजय सिंह ने आगे कहा, "खास तौर पर इस समय हमारे लिए मुद्दा जिस तरह से दिल्ली में यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ा जा रहा है, उनको बर्बाद कर दिया गया है, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं, उनके मकानों पर और दुकानों पर बुलडोजर चलाए गए हैं. ये एक बड़ा मुद्दा होगा जिसको हम लोग उठाएंगे. उत्तर प्रदेश की बात हम करें तो जिस तरह से सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, हम उनको भी पार्लियामेंट में उठाएंगे."

मुंह पर पट्टी बांधकर तो जाएंगे नहीं- संजय सिंह

आप के राज्यसभा सांसद ने कहा, "पार्लियामेंट में मुंह पर पट्टी बांधकर तो जाएंगे नहीं. आधिकारिक रूप से इंडिया गठबंधन के साथ आम आदमी पार्टी आज की तारीख में नहीं है. हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था."

जम्मू-कश्मीर को उसका अधिकार मिलना चाहिए- आप सांसद

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की चिट्ठी पर संजय सिंह ने कहा, "ये तो हम लोग भी कहते रहे हैं. आम आदमी पार्टी भी इस बात को कहती रही है कि जम्मू कश्मीर को उसके अधिकार मिलने ही चाहिए. वहां पर जनता ने जो सरकार चुनी है उस सरकार के पास अधिकार होने चाहिए."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget