एक्सप्लोरर

Ram Mandir Water Leakage: राम मंदिर में पानी टपकने पर संजय सिंह बोले, 'हमारे शंकराचार्य ने भी कहा था कि मंदिर...'

Ram Mandir Roof Leaking: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर से पानी टपकने के मुद्दे पर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. संजय सिंह ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए मंदिर का उद्घाटन कर दिया गया.

Ram Mandir Leakage: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Satyendra Das) ने यह दावा किया था कि पहली ही बारिश में छत से पानी टकपने लगा. इसके बाद से विपक्ष उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि चुनावी फायदे के लिए आनन-फानन में  उद्घाटन कर दिया. हमने कागजात रखे थे कि कैसे राम के नाम पर चंदा इकट्ठा हो रहा है.

संजय सिंह ने कहा, ''इस मामले में तो महंत का बयान भी आया था. हमारे शंकराचार्य ने भी कहा था कि मंदिर अभी अधूरा है, लेकिन चुनावी फायदे के लिए आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया. हमने कागजात रखे थे कि कैसे राम के नाम पर चंदा इकट्ठा हो रहा है. आप भगवान को भी नहीं बख्शेंगे तो भगवान आपको कैसे बख्शेंगे. जिन जिन रास्ते से श्री राम गुजरे उन सभी जगह बीजेपी हार गई. राम अब बीजेपी से नाराज हैं.''

सत्येंद्र दास के दावे पर सरकार की ओर से आई सफाई
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि 2025 तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं है. जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में पानी टपकने लगा है. सत्येंद्र दास ने मामले में जांच की भी मांग की है. उधर सत्येंद्र दास के दावों पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्होंने भी पहली मंजिल से बारिश का पानी गिरते हुए देखा है.

नृपेंद्र मिश्रा ने साथ ही कहा कि जब शिखर का काम पूरा हो जाएगा तो मंडप ढंक जाएगा, फिलहाल गुरु मंडप के ऊपर का हिस्सा खुला है. नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि पहली मंजिल पर काम चल रहा है और मंडप खुले होने के कारण बारिश का पानी गिर सकता है. इसमें निर्माण कोई मुद्दा नहीं है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली जल संकट: मंत्री आतिशी का अनशन समाप्त, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget