एक्सप्लोरर

'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे पर AAP सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया, 'अगर बंटोगे तो...'

Sanjay Singh News: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा.

झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं. यहां दो नारों की बहुत चर्चा है. एक नारा 'बटेंगे तो कटेंगे' और दूसरा नारा 'एक हैं तो सेफ हैं' है. महाराष्ट्र में बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ 'बटेंगे तो कटेंगे' वाला पोस्टर दिखा था. तब से ही इसकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया. बाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक हैं तो सेफ हैं' की बात कही जिसे बीजेपी ने अपना चुनावी नारा बना लिया.

अब इस पर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये बहुत शर्मनाक बात है. आप 10 सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं. 22 राज्यों में आपकी सरकार है. गृहमंत्री आपका, रक्षामंत्री आपका और आप कह रहे हैं कि एक हैं तो सेफ हैं. कभी आप कहते हैं कि भैंस चोरी हो जाएगी, कभी कहते हैं कि मंगलसूत्र चोरी हो जाएगा. आपने इस देश के हिंदुओं को डराकर रखा हुआ है? आप कायर समझते हैं?

मुंबई में एबीपी माझा से बातचीत में उन्होंने कहा, "आपके प्रधानमंत्री रहते हुए अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो आपको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. आप घास छीलने के लिए देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं? आपको ऐसी भाषा शोभा देती है क्या?"

'बंटेंगे तो कटेंगे' पर क्या बोले?

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "बंटेंगे तो कटेंगे ये क्या नारा है? महाराष्ट्र में खुद उनके गठबंधन के दल उसका विरोध कर रहे हैं. इसलिए मैं महाराष्ट्र की जनता से कह रहा हूं कि अगर बंटोगे तो आरक्षण और संविधान खत्म हो जाएगा. अगर बंटोगे तो सरकारी स्कूल बंद हो जाएंगे, असप्ताल बंद हो जाएंगे, सड़के टूट जाएंगी. अगर बंटोगे तो भारत की सेना को चार साल के ठेके पर रखा जाएगा, अग्निवीर जैसी योजना लेकर आएंगे."

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर क्या बोले?

मुंबई में आम आदमी पार्टी को भी सीट देने की चर्चा थी, इस पर संजय सिंह ने कहा, "उससे बड़ा काम हमने ये समझा कि अभी बीजेपी को हराना है. अभी इनकी नफरत की राजनीति को रोकना है. हमें सीटें मिल रही थीं लेकिन हमने नहीं लिया. हमने तय किया कि हमारी प्राथमिकता शिंदे की सरकार को हराना है." 

Maharashtra Election 2024: 'आठ विधायक और एक मंत्री...' बागियों को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget