एक्सप्लोरर

DDA Housing Scheme: 15 लाख से शुरू होगा डीडीए का वन-बीएचके फ्लैट, कम पैसे वाले करा सकते हैं बुकिंग 

DDA Housing Scheme 2024: डीडीए ने नई आवासीय योजना में सभी आय वर्ग के लोगों को शामिल करने की नीति बनाई है. ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग नरेला समेत कई जगहों पर बनाए गए फ्लैट का लाभ उठा सकें.

DDA Housing Scheme: दिल्ली में लाखों ऐसे परिवार हैं जो आज भी किराए के मकानों में रह रहे हैं. अपना घर खरीदने का सपना संजोए हुए हैं. ऐसे लोगों के सपनों को पूरा करने में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवाज योजना काफी अहम योगदान देती है. उन्हें निजी बिल्डरों के द्वारा बनाए गए फ्लैटों की तुलना में कहीं सस्ती कीमत पर फ्लैट मिल जाते हैं. कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो उतने पैसे नहीं जुटा पाते हैं और न ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में आते हैं, जिससे वे डीडीए की वन-बीएचके फ्लैट वाली स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. 

अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो जल्दी ही आपका सपना भी पूरा हो सकता है. डीडीए जल्दी ही महज 15 से 20 लाख रुपये में वन-बीएचके फ्लैट की स्कीम लाने की योजना है, जिसका फायदा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के साथ सभी आय वर्ग के लोग उठा सकेंगे.

किफायती दरों पर फ्लैटों की होगी बुकिंग सुविधा

डीडीए इस नई आवासीय योजना के तहत सभी लोगों के लिए इन दरों पर फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू करेगा. अभी तक 11 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए एक कमरे के फ्लैट को आवासीय योजना में शामिल किया जाता था, लेकिन डीडीए की नई नीति के तहत अब कम और किफायती दरों पर सभी लोगों के लिए फ्लैटों की बुकिंग शुरू की जाएगी. 

नरेला समेत कई जगहों पर खाली पड़े हैं EWS के फ्लैट

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए नरेला समेत कई जगहों पर बनाए गए फ्लैट खाली पड़े हैं. इसलिए, डीडीए ने नई आवासीय योजना में सभी लोगों को शामिल करने की नीति बनाई है, जिसे अमल में लाने के लिए डीडीए के आवासीय विभाग की तरफ से बैठकें भी की जा रही हैं. डीडीए के इस फैसले से न केवल सामान्य आय वर्ग के लोग भी अपना खुद का छोटा सा घर पा सकेंगे, बल्कि यह योजना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी, जो केवल निवेश के नजरियों से फ्लैटों को खरीदने के इच्छुक होते हैं.

निवेश के नजरिए से हो सकता है बेहतरीन विकल्प

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि छोटे व्यापारी, कारोबारी एवं मध्यम वर्ग के लोग डीडीए की इस योजना में फ्लैट की बुकिंग निवेश के उद्देश्य से भी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि फ्लैटों को कम कीमतों पर लोगों को उपलब्ध कराने के लिए डीडीए की रियल एस्टेट विशेषज्ञों के साथ बैठकें की जा रही हैं. जिसमें एनसीआर में फ्लैटों की कीमतों का तुलनात्मक विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे एक सीमित कीमत पर दिल्ली में विभिन्न जगहों पर बनाए गए डीडीए फ्लैटों को लोगों को उपलब्ध कराया जा सके.

'पहले आओ, पहले पाओ' योजना 

अधिकारियों ने बताया कि अगले एक महीने में नई आवासीय योजना लाई जाएगी, जिसके तहत 500 से भी अधिक फ्लैटों के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, कीमतों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया. अधिकारियों का कहना है कि अंतिम कीमतें आवासीय योजना के शुरू होने के बाद उपलब्ध होगी. अभी डीडीए की पहले आओ पहले पाओ के तहत आवासीय योजना जारी है, जिसके तहत डीडीआई की वेबसाइट पर वन-बीएचके, टू-बीएचके और थ्री-बीएचके के एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी फ्लैटों की बुकिंग की जा रही है. इसके अलावा, इस साल के अंत में दिवाली के आसपास भी एक और आवासीय योजना लाई जाएगी.

PUC Price Hike: दिल्ली में वाहन चलाना अब और होगा महंगा, PUC की बढ़ेगी कीमत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget