एक्सप्लोरर

19 जुलाई को INDIA गठबंधन की बैठक में AAP शामिल होगी या नहीं? संजय सिंह ने क्लियर किया स्टैंड

Sanjay Singh on India Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था.

संसद के मानसूत्र सत्र की शुरुआत से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक होनी है. इस बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल होगी या नहीं, इस सवाल पर पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि हमने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था. यूपी के संभल में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में संजय सिंह ने ये बात कही.

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री होने पर क्या बोले?

आप सांसद ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री करने के नीतीश कुमार की सरकार के ऐलान पर उन्होंने कहा, "एक होता है ओरिजनल काम और एक होता है नकल करने वाला काम. असल काम तो आम आदमी पार्टी और अरविंज केजरीवाल का है. बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री, इलाज फ्री, जब हम कहते थे तो ये लोग हमारा विरोध करते थे. अब हमारी नकल कर रहे हैं. ये अच्छी बात है, कम से कम लोगों का फायदा होना चाहिए."

बालासोर की घटना पर क्या कहा?

बालासोर की घटना पर उन्होंन कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि प्रशासन को उस मामले की जानकारी थी. बावजूद इसके जब उन्होंने कुछ नहीं किया तो मजबूरी में उस लड़की को आत्मदाह करना पड़ा और उसका जीवन चला गया. इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है."

क्या है बालासोर का मामला?

बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर 12 जुलाई को कैंपस में खुद को आग लगा ली थी. उसने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद 14 जुलाई की रात एम्स भुवनेश्वर में दम तोड़ दिया. इसके विरोध में बीजेडी ने गुरुवार (17 जुलाई) को ओडिशा बंद बुलाया. इस दौरान बाजार, स्कूल-कॉलेज बंद रहे और अधिकतर वाहन सड़कों से नदारद दिखे.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget