एक्सप्लोरर

11 महीने बाद राज्यसभा पहुंचे संजय सिंह, CM केजरीवाल का जिक्र कर बोले, 'वो ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने...'

Sanjay Singh News: संजय सिंह ने कहा कि 11 महीने के बाद इस सदन में दोबारा आने का मौका मिला. इस बीच कई घटनाएं घटित हुईं, जिनपर मैं अपनी बात रखना चाहता हूं.

Sanjay Singh on BJP: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज राज्यसभा में बीजेपी को आड़े हाथों लिया. संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का जिक्र कर बीजेपी को घेरा. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों की जमकर तारीफ की.

राज्यसभा में बोलते हुए संजय सिंह ने कहा, "11 महीने के बाद इस सदन में दोबारा आने का मौका मिला. इस बीच कई घटनाएं घटित हुईं. लोकसभा चुनाव कई घटनाओं का साक्षी बना. इस चुनाव में विपक्ष के नेताओं को पकड़कर जेल में डाला गया. ईडी-सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया."

 

उन्होंने कहा, "राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया. मंत्रियों को जेल में डाला गया. भारत के प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर बात नहीं करते हैं. अग्निवीर योजना के कारण भारत की सीमाओं को कमजोर करने का जो काम किया है उस पर बात नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री मुगल पर, मटन पर, मछली, मदरसा पर बात करते हैं. हद तो तब हो गई जब प्रधानमंत्री ने मुजरा जैसे शब्द का इस्तेमाल किया.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया. केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली फ्री की, पानी फ्री, मां-बहनों को फ्री यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने का काम किया. जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बढ़िया काम किया है." 

संजय सिंह ने कहा, "मैं सदन में सबको बताना चाहता हूं कि शराब घोटाला किसने किया है. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री समेत बीजेपी के नेताओं को होनी चाहिए. असली शराब घोटाला शरत रेड्डी से 60 करोड़ की रिश्वत लेने वाले बीजेपी नेताओं ने इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर किया है. ये रिश्वतखोर लोग हैं."

ये भी पढ़ें

Bansuri Swaraj: 'जो कहा सो किया...', राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलीं बांसुरी स्वराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget